बक्सर के सहयोग शिविर में बांटे गए राशन-जॉब कार्ड, 23 लोगों ने दिए आवेदन

Updated:
विज्ञापन

रामपुर सहयोग शिविर में लाभुक को राशन कार्ड देते बीडीओ व अन्य की तस्वीर

Buxar Sahyog Shivir : सरकार द्वारा हर जिले में सहयोग शिविर आयोजित कर आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है. इसी क्रम में बक्सर के केसठ प्रखंड के रामपुर पंचायत में शिविर का आयोजिन किया गया. जिनमें 23 आवेदन प्राप्त हुए, साथ ही 12 का मौके पर निष्पादन किया गया.

विज्ञापन

Buxar Sahyog Shivir : (गिरीश कुमार द्विवेदी) सरकार द्वारा हर जिले में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आम जनता अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकती है. इन आवेदनों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है. इसी कड़ी में बक्सर जिले में भी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. जहां केसठ प्रखंड के रामपुर स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागों के अलग-अलग काउंटर बनाए गए. जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन जमा किए. शिविर का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने किया. इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

राशन कार्ड और जॉब कार्ड का वितरण

शिविर में छह लाभुकों को राशन कार्ड और पांच लाभुकों को जॉब कार्ड का वितरण किया गया. शेष आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया.

23 आवेदन प्राप्त, 12 का त्वरित निष्पादन

शिविर के दौरान कुल 23 लोगों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिए, जिनमें से 12 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. इससे लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखी गई.

अधिकारियों ने लिया जायजा

बीडीओ विजय कुमार सौरभ ने बताया कि सभी प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा. वहीं एडीएम शशिकांत पासवान ने शिविर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

मौके पर सीओ अभिषेक गर्ग, बीएओ शिवम वर्मा, बीईओ राजेश राम, बीडीसी मंजू देवी, भाई असलम, सरपंच विष्णु देव पासवान, मनोज कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read: बक्सर में पुलिस ने शराबबंदी अभियान दौरान 600 लीटर देशी शराब किया नष्ट, फरार धंधेबाज की तलाश जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन