बक्सर में पुलिस ने शराबबंदी अभियान दौरान 600 लीटर देशी शराब किया नष्ट, फरार धंधेबाज की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

शराब को विनष्ट करते पुलिस की तस्वीर

Buxar Liquor Ban: बक्सर में नावानगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान 600 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट किया गया. शराब बनाने के उपकरण भी ध्वस्त किए गए, जबकि धंधेबाज मौके से फरार हो गए. पुलिस ने साफ किया कि शराबबंदी कानून के तहत अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

Buxar Liquor Ban: (गिरीश कुमार द्विवेदी) बक्सर के केसठ एसपी के निर्देश पर नावानगर पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केसठ स्थित नया बाजार के महादलित बस्ती में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट कर दिया. छापेमारी का नेतृत्व नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने किया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जमीन की खुदाई कर जावा एवं फुला महुआ को नष्ट किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

600 लीटर शराब विनष्ट

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 600 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब को विनष्ट किया. साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया गया.

धंधेबाज फरार

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गए. हालांकि पुलिस उनकी पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महादलित बस्ती में चोरी-छिपे शराब बनाकर बेची जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

अभियान रहेगा जारी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: कैमूर में पेट्रोल भरवाने जा रहे बाइक सवार दो युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन