कैमूर में पेट्रोल भरवाने जा रहे बाइक सवार दो युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur Road Accident: कैमूर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों युवक पेट्रोल भरवाने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. घायलों को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक की पहचान की जा रही है.

विज्ञापन

Kaimur Road Accident: (बिनोद कुमार सिंह) कैमूर के मोहनिया में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे हुआ. घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों युवक अपने दोस्त की बाइक लेकर पेट्रोल भरवाने के लिए एमपी कॉलेज के सामने स्थित पेट्रोल पंप जा रहे थे. इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यह हादसा हुआ.

विज्ञापन

दोनों युवक गंभीर रूप से घायल

हादसे में बाइक सवार प्रिंस गुप्ता (30 वर्ष), पिता गुड्डू गुप्ता, निवासी वार्ड संख्या 7, कामता सिंहासन होटल गली, मोहनिया तथा बादल कुमार (20 वर्ष), पिता रमेश कुमार, निवासी वार्ड संख्या 14, पलक हॉस्पिटल के समीप, बिहार मिल के पास, मोहनिया गंभीर रूप से घायल हो गए.

डिवाइडर से टकराई बाइक

लोगों के अनुसार, ट्रक की टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह जख्मी हो गए.

वाराणसी किया गया रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. घायलों में प्रिंस गुप्ता के सिर में गंभीर चोट आई है और उनकी नाक से लगातार खून बह रहा था, जिससे उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और ट्रक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: आरा के अवैध निजी स्कूलों की होगी पहचान, शिक्षा विभाग ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन