आरा के अवैध निजी स्कूलों की होगी पहचान, शिक्षा विभाग ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Arrah Educaation News: आरा में बिना मान्यता संचालित निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है. नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है. शिक्षा विभाग ने साफ किया कि अवैध स्कूलों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन

Arrah News : (नरेन्द्र प्रसाद सिंह) भोजपुर जिले में बिना विभागीय स्वीकृति के संचालित निजी विद्यालयों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेंद्र राय ने इस संबंध में शिक्षा अवर निरीक्षक, आरा तथा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में बिना मान्यता के चल रहे निजी विद्यालयों की सूची तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके.

एक सप्ताह में मांगी गई रिपोर्ट

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सभी शिक्षा निरीक्षक और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एक सप्ताह के भीतर ऐसे विद्यालयों की सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं. इससे अवैध रूप से संचालित स्कूलों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

नियमों का पालन अनिवार्य

उन्होंने बताया कि बिहार राज्य बच्चों के मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा नियमावली 2011 के तहत सभी निजी विद्यालयों के लिए विभागीय स्वीकृति लेना अनिवार्य है. बिना स्वीकृति के किसी भी विद्यालय का संचालन पूरी तरह अवैध है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

जुर्माने का प्रावधान

नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर अधिनियम की धारा 18(5) एवं 19(5) के तहत कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वीकृति नहीं लेने वाले विद्यालयों पर 1 लाख रुपये का दंड लगाया जाएगा.

प्रशासन सख्त

शिक्षा विभाग ने साफ संकेत दिया है कि अवैध रूप से चल रहे विद्यालयों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: भोजपुर के पीरो रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क बदहाल, गड्ढों में तब्दील रास्ते से सफर हुआ खतरनाक

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन