रांची में देर रात RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला, संजय सेठ ने कहा- ये हमारी मां पर हमला है

Updated:
विज्ञापन
rss office attack

मौके पर पुलिस टीम

RSS Ranchi Office: रांची के आरएसएस कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमले की बात सामने आई है. दो युवकों ने सॉस की बॉटल में पेट्रोल भरकर फेंका. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से प्रणव/प्रियंका की रिपोर्ट

RSS Ranchi Office: झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर मंगलवार देर रात तौर पर पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हमले में किसी को कोई चोट नहीं आई है. घटना की जानकारी मिलते बाबूलाल मरांडी, सी पी सिंह, संजय सेठ आरएसएस ऑफिस पहुंचे हैं. पुलिस की टीम भी जांच करने पहुंची है. सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावर पेट्रोल बम आरएसएस ऑफिस पर फेंकने की कोशिश करते नजर आए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

संजय सेठ ने क्या कहा? 

सांसद संजय सेठ ने कहा कि 12:36 पर दो युवक आकर पेट्रोल बम से हमला करते हैं. एक दूसरी मंजिल पर, एक नीचे. उन्होंने कहा कि ये साधारण घटना नहीं है, ये हमारी मां पर हमला है. जिस नीयत से ये हमला किया गया है पुलिस प्रशासन को उस नीयत का पता लगाना चाहिए. उन्होंने कहा सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक टैक्सी है और सपोर्ट में एक मोटरसाइकिल है. उन्होंने कहा कि युवक एक बार नहीं दो बार आए हैं. एक बार आए हैं, अपना चेहरा छुपाया, बम मारा. फिर चले गए. फिर वापस आए और दूसरा बम चलाया. इनकी योजना लंबी थी. उन्होंने कहा कि जल्द ही गिरफ्तारी हो. 

बाबूलाल मरांडी ने क्या कहा?

घटना के बारे में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संघ कार्यालय में इस प्रकार का हमला होता है तो ये कोई छोटी-मोटी घटना नहीं है. ये बड़ी घटना है. उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों और डीसी से बात हुई है. पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और जितनी जल्दी हो सके दोनों अपराधी को पकड़े. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस पिकेट की व्यवस्था हो जिससे कि घटना की पुनरावृत्ति न हो.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग जल संसाधन विभाग को मिले दो नये प्रभारी अभियंता, बलराम मुर्मू और जयपाल मांझी ने संभाली जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: रांची में दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का महाधरना, 17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola