झारखंड में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले कई दिनों तक बारिश के आसार 

Updated:
विज्ञापन

बारिश का मौसम छतरी पकड़ी महिला (AI GENERATED)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Weather News: झारखंड में मॉनसून सक्रिय होने से बारिश का दौर तेज हो गया है. रांची समेत कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई.भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ, जबकि सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather News: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश 46.4 मिमी तिलैया डीवीसी (कोडरमा) में दर्ज की गई. इसके अलावा चंदवा में 45.2 मिमी और कांके (रांची) में 42.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिन में मॉनसून झारखंड के शेष हिस्सों में भी फैल जाएगा. 

विज्ञापन

अगले कुछ दिन जारी रहेगी बारिश

झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर मौसमी टर्फ पश्चिम राजस्थान से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक झारखंड होते हुए गुजर रही है, जिससे एक सिस्टम सक्रिय बना हुआ है. इसका असर अगले कुछ दिनों तक झारखंड में दिख सकता है.

बीते शाम में बदला मौसम

रविवार को दिन भर धूप खिली रही और तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा. शाम 6 बजे के बाद राजधानी के अधिकाश हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई. देर रात तक गर्जन के साथ बारिश होती रही.

बिजली आपूर्ति प्रभावित

भारी बारिश से रांची के बड़े इलाके में बिजली की आपूर्ति बंद रही. विभागीय अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली की आपूर्ति आधे से एक घंटे के लिए बंद रखी गई. 

कई इलाके में जलजमाव

रविवार को राजधानी में हुई भारी बारिश से सेवा सदन पथ, जयपाल सिंह स्टेडियम के पास, हलधर प्रेस गली, मेन रोड, लालजी हिरजी रोड और स्टेशन रोड समेत कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया.

15 से 16 जून ऐसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन होने की संभावना है. 16 जून को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 17 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे और उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं वर्षा और मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें: राशन नहीं उठानेवाले आठ लाख कार्डधारियों के कार्ड होंगे रद्द, झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग का निर्देश

ये भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: नाथवाणी ने बढ़ाई धड़कनें, क्रॉस वोटिंग रोकने को एकजुट होगा महागठबंधन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola