कर्मियों के योगदान को किया गया याद, शोभा, नीरज, रम्मी और अजय को भावभीनी विदाई

Edited by YUVRAJ RATAN
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की तस्वीर

Bihar Sharif News : एकंगरसराय जीविका कार्यालय में स्थानांतरित कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, स्थानांतरित कर्मियों की विदाई पर भावुक हुए सहकर्मी.

विज्ञापन

एकांगरसराय (नालंदा) से विनोद कुमार की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : एकंगरसराय(नालंदा) शनिवार को जीविका प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, एकंगरसराय में राज्य एवं जिला कार्यालय द्वारा स्थानांतरित किए गए कर्मियों को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई. सामुदायिक समन्वयक शोभा कुमारी को पटना, कार्यालय सहायक नीरज कुमार को जहानाबाद, लेखापाल रम्मी कुमारी को करायपरसुराय, क्षेत्रीय समन्वयक अजय कुमार को गया स्थानांतरण किया गया है. जिसमे सभी कर्मियों ने इनके स्थानांतरण पर कहा कि यह नौकरी का एक हिस्सा है लेकिन इन लोगों का कमी हम सभी लोगों को महसूस होगा.

‘एकंगरसराय से बहुत कुछ सीखने को मिला’, विदाई समारोह में बोले स्थानांतरित कर्मी

स्थानांतरित जीविका कर्मियों द्वारा कहा गया कि एकंगरसराय से बहुत कुछ सीखने को मिला इसका सदुपयोग हमलोग नव पदस्थापित जगहों पर करते हुए जीविका के कार्यो को और ज्यादा अच्छे ढंग करेंगे.इस अवसार पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने इन लोगों के सुखद सफल एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए इनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया एवं नव पदस्थापित जगह के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर क्षेत्रीय समन्वयक रेखा कुमारी, विनीता राज, दयानन्द पासवान सामुदायिक समन्वयक आकांक्षा कुमारी, जीविका प्रथम संस्था माधुरी कुमारी,कविता कुमारी, चांदनी कुमारी, रेखा कुमारी, विनीता सिंहा, ब्रजेश कुमार, आशा कुमारी समेत दर्जनों लोग शामिल थे.

Also Read : जमीन के टुकड़े के लिए बहा खून, दो पक्षों के बीच संघर्ष में दो घायल, मकान निर्माण के दौरान हमला

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन