रेलवे स्टेशन पर पति-पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, घंटों चला हंगामा, वीडियो हुआ वायरल
स्टेशन पर भिड़ते पति-पत्नी की तस्वीर
Bihar Sharif News : 15 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, दो बच्चों के माता-पिता के बीच स्टेशन परिसर में देर तक चली तीखी नोकझोंक.
नालंदा से संतोष कुमार पार्थ की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : हिलसा रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक दंपति के बीच हुए विवाद ने यात्रियों और स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. स्टेशन परिसर में दोनों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक और हंगामा होता रहा, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया. जानकारी के अनुसार, पति इस्लामपुर प्रखंड का निवासी है, जबकि पत्नी का मायका चंडी प्रखंड में है. दोनों की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी और उनके दो बच्चे हैं.
15 साल पुराने रिश्ते में दरार
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी पश्चिम बंगाल के एक युवक के साथ रहना चाहती है. उसने बताया कि वह लगातार पत्नी को समझाने का प्रयास कर रहा है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए परिवार के साथ रहे, लेकिन वह उसकी बात मानने को तैयार नहीं है. वहीं, पत्नी ने पति पर भरण-पोषण नहीं करने का आरोप लगाया. उसका कहना है कि पति उसे और बच्चों को पर्याप्त खर्च नहीं देता है, जिसके कारण वह उसके साथ नहीं रहना चाहती. पत्नी ने यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से जीवन जीना चाहती है. दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर काफी देर तक चलता रहा. बाद में स्थानीय लोगों और स्टेशन पर मौजूद अन्य लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, पति-पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.
Also Read : ससुराल आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रात में अचानक हुआ था लापता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










