ससुराल आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रात में अचानक हुआ था लापता
मृतक के परिजनों की तस्वीर
Bihar Sharif News : नालंदा के खपुरा गांव में रहस्यमयी मौत, सूरत से आए मजदूर का शव मिलने से सनसनी. नीचे पढ़िए पूरा मामला.
नालंदा (बिहारशरीफ) से सुनील कुमार की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के खपुरा गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बालूपर गांव निवासी रामबली बिंद के 42 वर्षीय पुत्र बबलू बिंद के रूप में की गई है. मृतक के साले रोहित कुमार ने बताया कि बबलू बिंद सूरत में मजदूरी का काम करते थे और 14 जून को अपने ससुराल खपुरा गांव आए थे. उनके बच्चे ससुराल में रहकर पढ़ाई करते हैं. रोहित कुमार के अनुसार, मंगलवार रात सभी लोगों ने साथ में भोजन किया. इसके बाद उन्होंने अपने जीजा को खाना देकर सोने के लिए चले गए. उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजे उनकी नींद खुली तो देखा कि बबलू बिंद छत पर नहीं थे.
फंदे से लटका मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इसके बाद नीचे जाकर तलाश की गई, जहां कमरे के अंदर उनका शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला. परिजनों का कहना है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही नगरनौसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










