बिहारशरीफ में 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, जिले के मठ-मंदिरों में ले जाया जाएगा गुरु रविदास जन्मस्थल की पवित्र मिट्टी का कलश

Updated:
विज्ञापन

फोटो बैठक करते भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं अन्य लोग | Prabhat Khabar Network

बिहारशरीफ में 13 अगस्त को बीजेपी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पार्टी ने लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन

Biharsharif News : भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला की मासिक बैठक जिला कार्यालय, मेहनौर में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गयी. इस दौरान 13 अगस्त को बिहारशरीफ में तिरंगा यात्रा निकालने, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जन्मस्थल से लायी गयी पवित्र मिट्टी से जुड़े कार्यक्रम और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

13 अगस्त को बिहारशरीफ में निकलेगी तिरंगा यात्रा

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाने का आह्वान किया है. इसके तहत लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने तथा राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अपील की गयी है. उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के हाथों तिरंगा फहराने की बात कही, ताकि उनमें देशभक्ति की भावना मजबूत हो. इसी क्रम में 13 अगस्त को जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की.

मठ-मंदिरों में पहुंचेगा पवित्र मिट्टी का कलश

बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जन्मस्थल से लायी गयी पवित्र मिट्टी से जुड़े कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गयी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि मिट्टी से भरा कलश बिहारशरीफ के बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में रखा गया है. यहां से इसे जिले के विभिन्न मठ-मंदिरों में ले जाया जाएगा. वहां कलश का स्वागत और पूजा-अर्चना करने के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इसके बाद पवित्र मिट्टी में वृक्षारोपण भी किया जाएगा.

संगठन को मजबूत करने पर भी हुई चर्चा

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि इन कार्यक्रमों में जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गयी.

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. रामसागर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, साबो देवी, डॉ. आशुतोष कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप, शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण सिंह, योगेंद्र मंडल, राजू माहुरी, कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार, जिला प्रवक्ता अमरकांत भारती, जिला प्रोटोकॉल प्रभारी अमित गौरव, अनुग्रह नारायण, धनंजय सिंह, अमित कुमार, रौशन कुमार यादव, आलोक रंजन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन
सुनील कुमार

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन