जमीन के टुकड़े के लिए बहा खून, दो पक्षों के बीच संघर्ष में दो घायल, मकान निर्माण के दौरान हमला

लाठी-डंडे से हमला करते एक पक्ष के लोग
Siwan News : कुरमौटा गांव में भूमि विवाद को लेकर मां-बेटे पर जानलेवा हमला, दोनों गंभीर घायल.
नौतन (सीवान) से शिवनाथ पांडेय की खबर
Siwan News : नौतन थाना क्षेत्र के कुरमौटा गांव में भुमि विवाद को लेकर दो पक्षों में आज शुक्रवार को सुबह खुनी संघर्ष हो गया. जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को इलाज के लिए नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया दोनों की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए चिकित्सको ने सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.
मां-बेटे को पीटकर किया घायल
घायलों में मुन्नी खातून, और जाहिर हुसैन मां बेटा शामिल है. घटना के संबंध में घायल मुन्नी खातून ने बताया कि मैं बैनामा रजिस्ट्री जमीन कराई है. आज उसी जमीन में मकान का नेव निकलवा रही थी. पुर्व दुश्मनी को लेकर हमारे पटीदारों ने लाठी डंडा घातक हथियार के साथ नाजायज़ मजमा बनाकर हम दोनों मां बेटे पर जान लेवा हमला कर दिया है, और घर में घुस कर घर रखा सिलाई मशीन, आदि निकाल कर साथ लेकर चले गए हैं.
Also Read : ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित हुई बस, पुलिस जीप को उड़ाया, बनी भगदड़ की स्थिति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










