सीवान में बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध, सुरक्षा नीति और मुआवजे की मांग उठाई

Author Umashankar ram|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

काला पट्टी बांध कर कार्य निपटारा करते बीडीओ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News : सीवान के हसनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आनंद प्रकाश सिंह ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया. यह विरोध सुरक्षा नीति, बीमा कवरेज और मुआवजे की मांग को लेकर था. हालांकि, विरोध के बावजूद उन्होंने नियमित रूप से सरकारी कार्य संपन्न कराए.

विज्ञापन

Siwan News : बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर सुरक्षा एवं मुआवजा संबंधी स्पष्ट नीति की मांग को लेकर सोमवार को हसनपुरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आनंद प्रकाश सिंह ने बांह पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया. विरोध प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने पूरे दिन कार्यालय में उपस्थित रहकर नियमित रूप से सरकारी कार्यों का निष्पादन किया, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई.

विज्ञापन

सुरक्षा नीति की मांग को लेकर किया सांकेतिक विरोध

बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि राज्यभर के प्रखंड विकास अधिकारी एकजुट होकर सांकेतिक विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बीडीओ पर बढ़ते हमलों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए सरकार से ठोस सुरक्षा नीति लागू करने, पर्याप्त बीमा कवरेज उपलब्ध कराने तथा ड्यूटी के दौरान घायल अधिकारियों को समुचित आर्थिक और चिकित्सीय सहायता देने की मांग की गई है.

अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी सरकार की जिम्मेदारी है. संघ की मांग है कि जब तक पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक बीडीओ को विधि-व्यवस्था से जुड़े जोखिमपूर्ण कार्यों से अलग रखा जाए.

विरोध के बीच सामान्य रूप से चलता रहा कार्यालय

सांकेतिक विरोध के बावजूद हसनपुरा प्रखंड कार्यालय में सभी सरकारी कार्य सामान्य रूप से संचालित होते रहे. दिनभर विकास योजनाओं की समीक्षा, कार्यालयी कार्य और आम लोगों की शिकायतों का नियमित रूप से निस्तारण किया गया.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन