आश्वासन के बावजूद बच्चों पर मुकदमे क्यों? अखिलेश और डिंपल यादव ने केंद्र सरकार को घेरा

Updated:
विज्ञापन
अखिलेश और डिंपल यादव ने सरकार को घेरा

अखिलेश और डिंपल यादव ने सरकार को घेरा

UP NEWS समाजवादी पार्टी ने नीट विवाद और छात्रों पर हुई कार्रवाई के खिलाफ केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है. अखिलेश यादव और डिंपल यादव छात्रों के समर्थन में आवाज उठाते हुए सरकार पर छात्रों पर मुकदमे वापस लेने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Akhilesh Yadav: नीट विवाद और छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है. सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव ने संसद से लेकर सड़क तक छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई है. विपक्ष ने सरकार पर तानाशाही रवैये और वादों से पलटने का गंभीर आरोप लगाया है.

अखिलेश यादव का तीखा सवाल

​सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीट विवाद के दौरान कई मासूम बच्चों की जान चली गई. सरकार ने पहले यह आश्वासन दिया था कि आंदोलनरत छात्रों पर कोई कानूनी कार्रवाई या मुकदमे दर्ज नहीं किए जाएंगे, लेकिन इसके बावजूद लगातार मुकदमे दर्ज हो रहे हैं. उन्होंने पूछा कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया, उन्हें अब तक क्या मदद मिली.

डिंपल यादव का संसद में हमला

NEET पर चर्चा से भाग रही है सरकार दिल्ली में सपा सांसद डिंपल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्ष हमेशा चाहता है कि सदन चले और जनता के मुद्दों पर निष्पक्ष चर्चा हो. उन्होंने कहा कि विपक्ष नीट मुद्दे पर विस्तृत बहस की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार इससे लगातार बच रही है. डिंपल यादव के अनुसार, सरकार की अनिच्छा यह दर्शाती है कि वह छात्रों की गंभीर समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है.

छात्रों पर हिंसा और इंटरनेट बंदी का आरोप

​डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि 20 तारीख को विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ भारी हिंसा की गई, बैरिकेड्स लगाए गए और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं. उन्होंने मांग की कि केंद्रीय गृह मंत्री खुद सदन में आकर इस हिंसा की जिम्मेदारी तय करें. इसके साथ ही सरकार यह घोषणा करे कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा और छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएंगे.

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट में बोली यूपी सरकार- 'सभी 69 हजार पुराने शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित, नए पात्रों को खाली पदों पर देंगे नियुक्ति'


विज्ञापन
शशांक शेखर मिश्रा

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola