कल से श्रावणी मेले का आगाज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

श्रावणी मेला

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मंगलवार दोपहर 3 बजे सुलतानगंज के नमामि गंगे घाट पर 2026 का श्रावणी मेला शुरू होगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे. सांस्कृतिक संध्या में सोना मोहपात्रा की प्रस्तुति होगी.

विज्ञापन

शुभंकर, सुलतानगंज (भागलपुर)

विज्ञापन

Sawani Mela: श्रावणी मेला-2026 का भव्य शुभारंभ मंगलवार को दोपहर 3 बजे सुलतानगंज के नमामि गंगे घाट पर होगा. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पूरी अजगैबीनगरी को आकर्षक रोशनी, तोरण द्वार और धार्मिक सजावट से सजाया गया है. लाखों शिवभक्तों के स्वागत के लिए घाटों से लेकर कांवरिया पथ तक सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है.

कौन-कौन होंगे शामिल ?

समारोह की अध्यक्षता राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल करेंगे. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं विजेंद्र प्रसाद यादव मुख्य अतिथि होंगे. इसके अलावा प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.

शाम को सांस्कृतिक संध्या

उद्घाटन समारोह के बाद शाम को नमामि गंगे घाट पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा. इसमें प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सोना मोहपात्रा अपनी प्रस्तुति देंगी. मुख्यमंत्री के गंगा महाआरती में भी शामिल होने की संभावना है. इसे देखते हुए विशेष सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है. कृष्णानंद स्टेडियम में दो अस्थायी हेलीपैड तैयार किए गए हैं. सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती के साथ प्रशासन लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहा है. 

उमड़ने लगी कांवरियों की भीड़

श्रावणी मेले की आधिकारिक शुरुआत से पहले ही सुलतानगंज में शिवभक्तों का महासैलाब उमड़ने लगा है. सोमवार को आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी के अवसर पर हजारों कांवरियों ने उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया. नेपाल, पश्चिम बंगाल, दार्जिलिंग, असम, झारखंड और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं के "बोल बम" के जयघोष से पूरी अजगैबीनगरी शिवमय हो उठी.

यह भी पढ़ें: सावन में इन तेलों और घी का दीपक जलाने से चमक सकती है किस्मत, जानें धार्मिक महत्व


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola