सीवान के घुरघाट गांव में हाई वोल्टेज से ट्रांसफॉर्मर जला, कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हुए खराब

Author Abhay Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
अचानक हाई वोल्टेज से जले उपकरण, ट्रांसफार्मर में लगी आग

Siwan News : सीवान के घुरघाट गांव में बिजली व्यवस्था की बदहाली फिर सामने आई. हाई वोल्टेज के कारण ट्रांसफॉर्मर जल गया और कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए. इस घटना से ग्रामीण परेशान हैं और विभाग से मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Siwan News : प्रखंड क्षेत्र के घुरघाट गांव में सोमवार को बिजली व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर सामने आई. हाई वोल्टेज और विद्युत फॉल्ट के कारण ट्रांसफॉर्मर जल गया, जबकि कई उपभोक्ताओं के घरों में लगे टीवी, पंखे, फ्रिज, इन्वर्टर, बल्ब, चार्जर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हाई वोल्टेज के बाद जला ट्रांसफॉर्मर

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति के दौरान अचानक वोल्टेज अत्यधिक बढ़ गया. कुछ ही देर बाद तेज आवाज के साथ ट्रांसफॉर्मर जल गया. वहीं कई घरों से धुआं निकलने लगा और बिजली से चलने वाले उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए. ग्रामीणों के अनुसार इस घटना में लोगों को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है.

बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताई. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज और हाई वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, लेकिन विभाग की ओर से इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है. बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं से उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

ट्रांसफॉर्मर बदलने और मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जले हुए ट्रांसफॉर्मर को अविलंब बदलने की मांग की है, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल हो सके. साथ ही क्षतिग्रस्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का आकलन कर प्रभावित उपभोक्ताओं को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित


विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन