बाढ़ रेल थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट व मारपीट का आरोपी एयरपोर्ट इलाके से गिरफ्तार,भेजा गया जेल

बाढ़ रेलवे स्टेशन
पटना में 2025 के आर्म्स एक्ट और मारपीट मामले का आरोपी श्रीराम उर्फ आशुतोष एयरपोर्ट इलाके से गिरफ्तार हुआ है. पुलिस ने एक साल की तलाश के बाद एसटीएफ की मदद से उसे पकड़ा है. जानिए पूरी कहानी.
Patna News : पटना बाढ़ रेल थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 में लोगों से मारपीट और आर्म्स एक्ट के आरोपी श्रीराम उर्फ आशुतोष कुमार को पुलिस ने एयरपोर्ट इलाके से गिरफ्तार कर लिया. यह मूल रूप से अथमलगोला के दक्षिणी टोला का रहने वाला है. इसके खिलाफ में दो फरवरी 2025 को बाढ़ रेल थाने में केस दर्ज किया गया था. गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ में पटना जिला के अथमलगोला और बाढ़ रेल थाने में धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं. पुलिस ने एक साल बाद इसे गिरफ्तार करने में सफलता पायी. यह एयरपोर्ट इलाके में अपनी पहचान छिपा कर रह रहा था. लेकिन एसटीएफ ने इसे पकड़ लिया और बाढ़ रेल थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










