नीट में शानदार सफलता पर तीन छात्राएं 'प्रतिभा श्री सम्मान' से सम्मानित, बढ़ाया जिले का गौरव

Updated:
विज्ञापन
सम्मानित होती छात्राएं

सम्मानित होती छात्राएं

Siwan News : सीवान जिले की तीन मेधावी छात्राओं, श्रुति कुमारी, सुरभि कुमारी और खुशबू कुमारी को नीट प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक हासिल करने पर 'प्रतिभा श्री सम्मान' से सम्मानित किया गया है. इस सम्मान ने जिले का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

Siwan News : नीट प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाली सिसवन प्रखंड के रामपुर गांव की छात्राएं श्रुति कुमारी, सुरभि कुमारी और खुशबू कुमारी को 'प्रतिभा श्री सम्मान' से सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह का आयोजन सिसवा कला गांव में पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के आवास पर देव भोग परिवार की ओर से किया गया.

स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम में तीनों छात्राओं को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और शिक्षण सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

बेटियां हर क्षेत्र में कर रही हैं उत्कृष्ट प्रदर्शन

समाजसेवी डॉ. अरविंद आनंद ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं. उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और माता-पिता के सहयोग से बेटियां सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंच रही हैं. ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं.

मेहनत और ईमानदारी से लक्ष्य हासिल करने की अपील

पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं. ऐसे में बच्चों का भी दायित्व है कि वे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें. उन्होंने विश्वास जताया कि तीनों छात्राएं आगे चलकर डॉक्टर बनेंगी और अपने परिवार के साथ-साथ जिले और समाज का भी नाम रोशन करेंगी.

समारोह में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

सम्मान समारोह में प्रकाश गुप्ता, आदित्य सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, आचार्य जयशंकर दुबे, श्रीराम यादव, रामपुकार गिरी, विनोद दुबे, उपेंद्र सिंह, कमलेश ठाकुर, दारा सिंह और ब्रजेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन