साइकिल फिटरों की लापरवाही से स्कूल में लगी आग, बीड़ी से जलीं कुर्सियां-टेबल, प्रिंसिपल ने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
सकूल के कॉरिडोर में पड़े साइकिल के सामान

सकूल के कॉरिडोर में पड़े साइकिल के सामान

झारखंड सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत गांडेय में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई. मॉडल स्कूल दुल्हडीह में साइकिल फिटिंग कर्मियों की लापरवाही के कारण क्लासरूम में आग लग गई, जिससे फर्नीचर जल गया. शिक्षकों और छात्रों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया.

विज्ञापन

गांडेय से समशुल अंसारी की रिपोर्ट

गांडेय (गिरिडीह) : झारखंड सरकार की 'उन्नति का पहिया' निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को साइकिल वितरण का कार्य जारी है, लेकिन गांडेय प्रखंड के मॉडल स्कूल दुल्हडीह में साइकिल फिटिंग करने वाले कर्मियों की कथित लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया. क्लासरूम में फेंकी गई अधजली बीड़ी से आग लगने के कारण दर्जनभर से अधिक कुर्सियां और दराजयुक्त टेबल जलकर क्षतिग्रस्त हो गये. समय रहते शिक्षकों और विद्यार्थियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया.

जानकारी के अनुसार, कल्याण विभाग की योजना के तहत गांडेय प्रखंड में 3,089 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की जानी है. इसके लिए प्रखंड में चार क्लस्टर बनाए गए हैं, जहां साइकिलों की फिटिंग कर वितरण किया जा रहा है.

क्लासरूम में फेंकी अधजली बीड़ी, फर्नीचर जलकर क्षतिग्रस्त

मॉडल स्कूल दुल्हडीह के प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने बताया कि साइकिल फिटिंग के लिए स्कूल के चार कमरों को क्लस्टर के रूप में उपलब्ध कराया गया है. इसके बावजूद कर्मियों ने स्कूल के बरामदे में साइकिल के पार्ट्स बिखेर रखे हैं और बाहर फिटिंग की गई साइकिलों को भी असुरक्षित तरीके से रखा गया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि फिटिंग कर्मी स्कूल परिसर में जगह-जगह आग जलाकर भोजन बनाते हैं और गंदगी फैलाते हैं. इसी दौरान क्लासरूम में फेंकी गई अधजली बीड़ी से आग लग गई, जिससे कई कुर्सियां और टेबल जलकर क्षतिग्रस्त हो गए.

शिक्षकों और छात्रों ने बुझाई आग

प्रधानाध्यापक ने बताया कि कक्ष से धुआं उठता देख शिक्षक और छात्र मौके पर पहुंचे तथा तत्काल आग बुझाई. यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग को दी गई सूचना

घटना की जानकारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी और शिक्षा विभाग के बीपीओ को दे दी गई है. स्कूल प्रबंधन ने साइकिल फिटिंग कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं, स्थानीय स्तर पर इस घटना के बाद योजना के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

ये भी पढ़ें...

एक साल से अनुपस्थित कर्मी पर कार्रवाई का निर्देश, डीसी ने किया मयूरहंड ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण

सिमरिया में चोरों ने बनाया मुर्गी फार्म को निशाना, ताला तोड़कर 30 हजार रुपये का सामान ले उड़े


विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola