एक साल से अनुपस्थित कर्मी पर कार्रवाई का निर्देश, डीसी ने किया मयूरहंड ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
साईकिल का वितरण करते डीसी व अन्य

साईकिल का वितरण करते डीसी व अन्य

चतरा के उपायुक्त रवि आनंद ने मयूरहंड प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया, जहाँ एक कर्मचारी पिछले एक वर्ष से अनुपस्थित पाई गई. डीसी ने इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त, उन्होंने आवासीय विद्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं की मांग सुनी.

विज्ञापन

दीनबंधु

मयूरहंड : चतरा के उपायुक्त रवि आनंद ने सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की. निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय की कर्मी रश्मि होरो अनुपस्थित मिलीं. बीडीओ मनीष कुमार ने उपायुक्त को बताया कि वह पिछले एक वर्ष से लगातार बिना सूचना के अनुपस्थित हैं और उन्हें कई बार पत्र भेजा गया, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं लौटीं. इस पर डीसी ने उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया.

आवासीय विद्यालय में स्टाफ क्वार्टर बनाने की मांग

इसके बाद उन्होंने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचकर छात्राओं की उपस्थिति, पढ़ाई और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली. वार्डन पूर्णिमा कुमारी ने विद्यालय परिसर में पेवर ब्लॉक एवं शिक्षकों के लिए स्टाफ क्वार्टर निर्माण की मांग रखी, जिस पर डीसी ने जिला परिषद से कार्य कराने का आश्वासन दिया.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट गार्ड रखने की मांग

इसके बाद उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर पंजीकरण केंद्र, दवा कक्ष, प्रसव कक्ष और आयुर्वेदिक कक्ष का जायजा लिया. उन्होंने मरीजों को समय पर उपचार और दवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. अस्पताल की नर्स नीलमणि सोरेन ने रात्रि सुरक्षा प्रहरी की नियुक्ति तथा अस्पताल परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने की मांग की, जिस पर उपायुक्त ने शीघ्र व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया.

निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि राजू राम ने खाद्यान्न की कालाबाजारी पर रोक लगाने, अंजनवा जलाशय के जीर्णोद्धार तथा किसानों के लिए सिंचाई सुविधा बहाल करने की मांग उठायी. मौके पर बीडीओ मनीष कुमार, प्रमुख मिक्की देवी, बीपीओ अजय कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे.


विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola