चतरा में करीवाशन ने सिंधु जोरी को 1-0 से हराकर जीता मारंगी-सिन्दूरबे फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

Updated:
विज्ञापन

फोटो विजेता टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मारंगी-सिंदूरबे फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में करीवाशन ने सिंधु जोरी को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. समापन समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

गिद्धौर से घनश्याम कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

गिद्धौर(चतरा). प्रखंड अंतर्गत मारंगी मैदान में आयोजित सात दिवसीय मारंगी-सिन्दूरबे फुटबॉल टूर्नामेंट शुक्रवार की देर शाम सम्पन्न हो गया. फाइनल मुकाबला कटकमसांडी के करीवाशन बनाम कान्हाचट्टी के सिंधु जोरी के बीच खेला गया. जिसमें करीवाशन ने 1-0 से सिंधु जोरी की टीम को हराया. और शानदार प्रदर्शन करते हुए करीवाशन की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया.

विजेता टीम को दो खस्सी व शील्ड से किया सम्मानित

अतिथियों ने विजेता टीम को दो खस्सी एवं शील्ड देकर सम्मानित किया. वहीं द्वितीय स्थान में सिंधु जोरी की टीम को द्वितीय पुरस्कार में एक खस्सी एवं शील्ड दे सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें: नवगछिया के धोबनिया जमींदारी बांध में 20 फीट कटाव, गांवों पर बढ़ा बाढ़ का खतरा

जीत-हार से हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं : मुकेश कुमार साव

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार साव ने खिलाड़ियों का हौसला अपजाही करते हुए कहा कि जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू है, जो जीतता है वही हारता है और जो हारता है वही जीतता है. इसलिए कोई भी टीम को हार से हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है.

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

मौके पर राजद पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजुलाल वर्मा, नागेश्वर यादव, रोहन यादव, किशुन उरांव, सुनील कुमार, दिलीप कुमार, अमित, राहुल समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: जर्जर झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, 10 साल से पक्के मकान की आस में कसियाडीह-बूढ़ीगाडा के SC गरीब परिवार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola