मवेशी को घर में बांधकर बाहर निकले उदय, तभी गिरी बिजली और चली गयी जान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के लावालौंग में वज्रपात की चपेट में आने से उदय भारती की मौत हो गई. मवेशी बांधकर बाहर निकलते ही हुआ हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

लावालौंग. प्रखंड की रिमी पंचायत के गरहे गांव में वज्रपात की चपेट में आने से उदय भारती (46 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना उस समय हुई, जब उदय भारती अपने मवेशी को घर में बांधकर बाहर निकले थे. इसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गये.

विज्ञापन

अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

वज्रपात से उदय भारती गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजन उन्हें इलाज के लिए लावालौंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

वज्रपात की घटनाओं से लोगों में दहशत

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है. क्षेत्र में लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं से लोग डरे-सहमे हुए हैं. ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola