स्नेहा ऑटोमोबाइल टीवीएस बाइक शोरूम खुलाऑटोमोबाइल टीवीएस शोरूम का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

शोरूम का उद्घाटन करते चतरा विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमरिया में स्नेहा ऑटोमोबाइल टीवीएस शोरूम का उद्घाटन हुआ. यहाँ टीवीएस की सभी लेटेस्ट बाइक और स्कूटी उपलब्ध हैं. विश्वकर्मा पूजा तक मिल रहे हैं खास ऑफर्स.

विज्ञापन

सिमरिया से धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट

विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड के बगरा-रांची मुख्य पथ स्थित सेरनदाग पंचायत भवन के समीप शुक्रवार को स्नेहा ऑटोमोबाइल टीवीएस बाइक शोरूम का उद्घाटन हुआ. चतरा विधायक जनार्दन पासवान और शोरूम के संचालक लवकेश प्रसाद ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया.

ग्रामीण क्षेत्र में शोरूम खुलना विकास का प्रतीक

मौके पर विधायक ने कहा कि सिमरिया जैसे ग्रामीण क्षेत्र में टीवीएस जैसी बड़ी कंपनी का शोरूम खुलना विकास का प्रतीक है. इससे लोगों को एक ही छत के नीचे टीवीएस की सभी लेटेस्ट बाइक और स्कूटी उपलब्ध होंगी. साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा.

सभी मॉडल की बाइक उपलब्ध

शोरूम संचालक लवकेश प्रसाद ने बताया कि शोरूम में टीवीएस की अपाचे, रेडर, एनटॉर्क, जुपिटर समेत सभी मॉडल की बाइक उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि 11 सितंबर से 17 सितंबर तक, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ग्राहकों को बाइक खरीदने पर खबर एसएस सिरीज और हेलमेट निशुल्क दिया जा रहा है.

ये रहे मौजूद

मौके पर ओनर सुनील प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि अजय ठाकुर, सत्येंद्र कुमार आर्य, तेजनारायण प्रसाद, रामभजन प्रसाद, राधेश्याम, शिव कुमार, राजेंद्र ठाकुर, उमा शंकर सिंह, प्रवीण सत्यार्थी, प्रभात सिंह आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola