कुदरत का कहर या प्रशासनिक लापरवाही? चंदे से बनी पुलिया बही, टापू में तब्दील हुए गिरिडीह के कई गांव

Updated:
विज्ञापन

टूटा हुआ पुल का दृश्य, वहां पर मौजूद ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह जिले में बारिश ने विकास के दावों की पोल खोल दी. ग्रामीणों के चंदे से बना अस्थायी पुल बह गया, जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है. प्रशासन की अनदेखी और स्थानीय लोगों की मेहनत का दर्द बयां करती यह खबर.

विज्ञापन

गांडेय से शमशुल अंसारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

Giridih Bridge Incident, गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले स्थित गांडेय प्रखंड से विकास के दावों की हवा निकालने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है. रविवार रात हुई हल्की बारिश ने ही बुद्धूडीह और जोरासिमर के बीच नदी पर बनी अस्थायी पुलिया को बहा दिया. इस पुलिया के बह जाने से आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है और ग्रामीणों की आवाजाही ठप हो गई है.

सरकार नहीं, ग्रामीणों ने चंदा कर बनाई थी 'लाइफलाइन'

हैरानी की बात यह है कि जिस पुलिया को बारिश ने बहाया, उसे सरकार ने नहीं, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर और श्रमदान के जरिए बनाया था. ग्रामीण जामुन मंडल, संजय मंडल, मोहन मंडल और दसिया देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि प्रशासन से कोई मदद न मिलने पर उन्होंने खुद ही पाइप, मिट्टी और मोरम (मिट्टी-पत्थर का मिश्रण) डालकर आवाजाही के लिए यह रास्ता दुरुस्त किया था. हल्की बारिश ने ग्रामीणों की महीनों की मेहनत और उनकी एकमात्र 'लाइफलाइन' को चंद मिनटों में तबाह कर दिया.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को गोली मारने का आरोप, धनबाद पीएमसीएच में चल रहा इलाज

इन गांवों पर टूटा आफत का पहाड़, ठप हुई जिंदगी

पुलिया बहने से सबसे ज्यादा प्रभावित पुतरिया, पहरमा, तेतरिया और बल्कूडीह के ग्रामीण हुए हैं. वे पूरी तरह से टापू में तब्दील हो गए हैं. ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें बुद्धूडीह पंचायत सचिवालय, स्वास्थ्य उप केंद्र, आदर्श उच्च विद्यालय और स्थानीय बाजार जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बीमारों को अस्पताल ले जाना या बच्चों का स्कूल जाना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है.

'चुनाव से सुन रहे हैं पुल की बात, पर धरातल पर सब शून्य'

प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव से नेता बोलते आ रहे हैं कि इस नदी पर पक्के पुल के निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है. टेंडर जारी होने और जल्द काम शुरू होने के बड़े-बड़े दावे किए गए. लेकिन, चुनाव बीतते ही वादे हवा हो गए. हकीकत यह है कि आज तक धरातल पर पुल निर्माण का एक पत्थर भी नहीं रखा गया है, जिसका खामियाजा हजारों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: चंद्रपुरा के थर्मल पावर प्लांट में आश्रितों को नौकरी देने के लिए आंदोलन, मजदरों ने किया गेट जाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola