करंट लगने से किसान की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

Updated:
विज्ञापन

घटना की जानकारी लेते पुलिस पदाधिकारी

देवरी के तपसीडीह गांव में झूलते बिजली तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

देवरी थाना क्षेत्र के असको पंचायत में सोमवार दोपहर करंट लगने से किसान बिगन महथा (65) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बिगन महथा दोपहर करीब 12 बजे मूंग की फसल काटने के लिए खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान खेत के पास ट्रांसफॉर्मर के पास झूल रहे बिजली के तार की चपेट में आ गये. करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर के पास बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा था और खेत तक पहुंच गया था. इसकी जानकारी ऊर्जा विभाग को देने के बावजूद तार को दुरुस्त नहीं कराया गया.

रोते बिलखते परिजन व घटना की जानकारी लेते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
मृतक के परिजन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण किसान की जान चली गयी. उन्होंने बिजली तारों की तत्काल मरम्मत कराने और जर्जर व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

किसान की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने पर देवरी की पूर्व प्रमुख सुमित्रा देवी, कांग्रेस नेता अनिल चौधरी, मुखिया लक्ष्मी देवी, भाजपा नेता नकुल महथा और समाजसेवी रामदेव महथा घटनास्थल पहुंचे.

उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी. इधर, सूचना मिलने पर थाना प्रभारी श्वेता कुमारी और एएसआई उपेंद्र यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola