बाबूलाल मरांडी पहुंचे सुदिव्य कुमार सोनू के आवास, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

Updated:
विज्ञापन

सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया.

विज्ञापन

गिरिडीह. सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के दूसरे दिन सोमवार को शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी रहा. इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे. उन्होंने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की.

आपके शहर में

विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

सुदिव्य के निधन को बताया अपूरणीय क्षति

बाबूलाल मरांडी ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा और पार्टी अलग होने के बावजूद सुदिव्य कुमार सोनू से उनका हमेशा संवाद और बातचीत होती रहती थी. विधानसभा में भी दोनों पक्षों के बीच सवाल-जवाब और राजनीतिक बहस के दौरान उनका मुखर अंदाज साफ नजर आता था.

विधानसभा में मजबूती से रखते थे सरकार का पक्ष

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू विधानसभा में सरकार का पक्ष मजबूती और पूरी ताकत के साथ रखते थे. विपक्ष के सवालों का वे कड़े और बेबाक अंदाज में जवाब देते थे. यही उनकी राजनीतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा था. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का व्यक्तित्व काफी मुखर था और वे अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने के लिए जाने जाते थे.

ये भी पढ़ें: पुरानी पेंशन बहाली में सुदिव्य सोनू की भूमिका को कर्मचारियों ने किया याद, रणधीर वर्मा चौक पर दी श्रद्धांजलि

परिजनों को दी धैर्य रखने की सांत्वना

बाबूलाल मरांडी ने शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने की सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से गिरिडीह समेत पूरे झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola