सुदिव्य कुमार सोनू गांडेय के लिए छोड़ गये पर्यटन विकास की बड़ी सौगात, पांच स्थलों पर शुरू कराया था काम

Updated:
विज्ञापन

पहरीडीह ईदगाह मैदान में पर्यटन विकास योजना से हुई घेराबंदी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गांडेय विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुदिव्य सोनू की योजनाओं का असर दिखने लगा है. जानिए किन स्थलों का हुआ सौंदर्यीकरण और विकास.

विज्ञापन

सुदिव्य कुमार सोनू अपने कार्यकाल में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतार गये. खासकर पर्यटन विकास को लेकर उनकी पहल की क्षेत्र में चर्चा हो रही है. मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया.

विज्ञापन
Image

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र के पांच स्थानों के विकास का काम शुरू कराया गया. इनमें बेंगाबाद प्रखंड की झलकडीहा पंचायत स्थित सालखन सोरेन स्मृति उद्यान, बेंगाबाद के चपुआडीह में खलील शाह बाबा मजार के समीप सामुदायिक भवन, गांडेय के दासडीह पंचायत में स्व. बसंत पाठक स्मृति उद्यान, फुलजोरी पंचायत के पहरीडीह स्थित ईदगाह पहाड़ी और गांडेय के केनारीधाम में सामुदायिक भवन शामिल हैं.

श्रेणी सी और डी के पर्यटन स्थलों का हो रहा विकास

उल्लेखित सभी स्थलों को विभाग की अधिसूचित सूची में श्रेणी डी के पर्यटन स्थल के रूप में शामिल किया गया है. श्रेणी सी और डी के पर्यटन स्थलों के पर्यटकीय विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए सरकार की ओर से जिला पर्यटन संवर्धन परिषद को अनुदान उपलब्ध कराया गया. इसी अनुदान से इन स्थलों के विकास का काम शुरू हुआ.

इन योजनाओं के पूरा होने के बाद स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. साथ ही इन स्थानों पर आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने का रास्ता भी साफ होगा.

विधायक कल्पना सोरेन कर चुकी हैं दो योजनाओं का उद्घाटन

जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के अनुदान से शुरू किये गये कार्यों में से दो योजनाओं का उद्घाटन विधायक कल्पना सोरेन कर चुकी हैं. 15 अप्रैल को गांडेय स्थित स्व. बसंत पाठक स्मृति उद्यान और पहरीडीह ईदगाह मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया गया.

ये भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी पहुंचे सुदिव्य कुमार सोनू के आवास, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

सुदिव्य कुमार सोनू की ओर से शुरू करायी गयी इन पर्यटन विकास योजनाओं को क्षेत्र के विकास के साथ जोड़कर देखा जा रहा है. स्थानीय स्तर पर भी इन योजनाओं को लेकर लोगों में उम्मीद है कि आने वाले समय में गांडेय के इन स्थलों को बेहतर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola