सिमरिया में चोरों ने बनाया मुर्गी फार्म को निशाना, ताला तोड़कर 30 हजार रुपये का सामान ले उड़े

Updated:
विज्ञापन

फार्म में बिखरा सामान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमरिया के कसियाडीह गांव में मुर्गी फार्म का ताला तोड़कर चोरों ने बैटरी, इन्वर्टर और एलईडी बल्ब पर हाथ साफ किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सिमरिया: सिमरिया थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव में बुधवार देर रात मुर्गी फार्म का ताला तोड़कर बैटरी, इन्वर्टर और कई एलइडी बल्ब की चोरी हो गयी. फार्म संचालक आदित्य प्रसाद ने बताया कि घटना में करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोज की तरह बुधवार रात फार्म बंद कर घर चले गये थे. गुरुवार सुबह मुर्गियों को दाना-पानी देने पहुंचे, तो फार्म का ताला टूटा मिला और बैटरी, इन्वर्टर व एलइडी बल्ब गायब थे.

आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी गये सामान का कोई सुराग नहीं मिला. घटना के बाद भुक्तभोगी ने सिमरिया थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola