हर घर तिरंगा अभियान और रविदास जयंती की तैयारियों में जुटी भाजपा, मंडल स्तर पर होगी तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल बीजेपी नेता

कार्यक्रम में शामिल बीजेपी नेता

Siwan News : सीवान भाजपा जिला कार्यालय में रविदास जयंती, हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई. 10 से 14 अगस्त तक मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. घर-घर तिरंगा फहराने की भी योजना है.

विज्ञापन

Siwan News : सीवान के चाप ढाला स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को आगामी रविदास जयंती, हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया.

10 से 14 अगस्त तक निकलेगी तिरंगा यात्रा

बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 से 14 अगस्त तक जिले के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इसकी तैयारी के लिए 4 से 7 अगस्त के बीच प्रत्येक मंडल में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें भाजपा युवा मोर्चा की सक्रिय भागीदारी रहेगी. तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक अथवा मंदिर से शुरू होगी. सभी मंडलों को यात्रा की तिथि तय कर जिला कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया गया.

घर-घर फहराया जाएगा तिरंगा, प्लास्टिक के झंडों पर रोक

बैठक में यह भी तय हुआ कि 13 और 14 अगस्त को 20 से 25 कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर घर-घर, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाया जाएगा. सभी मंडलों को 7 अगस्त तक अपनी आवश्यकता के अनुसार तिरंगों की संख्या जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. अभियान के दौरान प्लास्टिक के तिरंगे का उपयोग नहीं करने का भी निर्णय लिया गया.

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और समरसता दीप कार्यक्रम की भी रूपरेखा

बैठक में तय किया गया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शहर में मौन जुलूस निकाला जाएगा. वहीं 29 जुलाई को समरसता दीप कार्यक्रम के तहत मंदिरों में संत रविदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे.

राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देने का आह्वान

जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि "हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन है." उन्होंने कार्यकर्ताओं से संत रविदास के समरसता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया.

बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में लालबाबू कुशवाहा, प्रदीप कुमार रोज, हरेंद्र श्रीवास्तव, अनुराधा गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अनुरंजन मिश्रा, कुंदन सिंह, सत्यम सिंह सोनू, धर्मेंद्र पटेल, प्रेम माझी, अनंत साहनी, सुभाष कुशवाहा, अजय पासवान, पूनम गिरी, दीपू सिंह चंदेल, हीरा लाल राम, अर्चना सिंह, सुरेश राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



विज्ञापन
अमरनाथ शर्मा

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन