बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के लिए समर कैंप जारी

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के लिए समर कैंप जारी
बच्चों के भाषा व गणितीय कौशल को मजबूत करने पर जोर उदाकिशुनगंज ़ उदाकिशुनगंज प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार को बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल की उपस्थिति में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी की अध्यक्षता में समर कैंप-2026 की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें प्रखंड के सभी शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज शिक्षा सेवक, केआरपी तथा प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में समर कैंप के संचालन, बच्चों की उपस्थिति तथा शिक्षण गतिविधियों की समीक्षा की गयी. शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कैंप का उद्देश्य कक्षा पांच से छह में जाने वाले चयनित बच्चों के भाषा व गणितीय कौशल को सुदृढ़ बनाना है. इसके लिए विभिन्न शिक्षण गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को बुनियादी शिक्षा प्रदान की जा रही है. बीईओ सागर कुमार चौधरी ने बताया कि समर कैंप में बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं. रोचक व गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों को भाषा और गणित की आधारभूत जानकारी दी जा रही है. उन्होंने सभी शिक्षा सेवकों एवं तालीमी मरकज शिक्षा सेवकों को निर्देश दिया कि समर कैंप का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि निर्धारित शैक्षणिक लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित हो सके. मौके पर जिला तकनीकी टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया, केआरपी कल्पना कुमारी, प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्य मंजर आलम, वंदना कुमारी, शिक्षा सेवक मनोज रजक, प्रमोद चौधरी, संजय रजक, आनंद रजक, अनिरुद्ध ऋषिदेव, चंदा कुमारी, चंपा कुमारी आदि उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल एवं माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा की अनुमंडल पार्षद अमृता कुमारी की सहभागिता भी रही. सभी ने समर कैंप की उपयोगिता पर बल देते हुए बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










