दो माह से वेतन नहीं मिलने पर पंचायत किसान सलाहकार नाराज, आंदोलन की दी चेतावनी
किसान सलाहकार | Prabhat Khabar Network
मधुबनी के पंचायत किसान सलाहकारों ने दो महीने से वेतन भुगतान न होने पर गहरा असंतोष जताया है. लगातार काम करने के बावजूद आर्थिक तंगी झेल रहे सलाहकारों ने जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
Madhepura News: उदाकिशुनगंज प्रखंड के पंचायत किसान सलाहकारों ने पिछले दो माह से वेतन भुगतान नहीं होने पर विभाग के प्रति असंतोष व्यक्त किया है. किसान सलाहकारों का कहना है कि लगातार कार्य करने के बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है और आर्थिक परेशानियां बढ़ती जा रही हैं.
घरेलू खर्च और बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा असर
पंचायत किसान सलाहकार मो. महताब आलम, परमानंद मंडल, धर्मेंद्र कुमार मेहता, संदीप पासवान एवं अनिल पाठक ने संयुक्त रूप से बताया कि दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च, बैंक की किस्त और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में भारी कठिनाई हो रही है.
किसानों के बीच लगातार कर रहे हैं काम
किसान सलाहकारों ने कहा कि वे सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने, फसल संबंधी तकनीकी जानकारी देने, योजनाओं के प्रचार-प्रसार और किसानों की समस्याओं के समाधान में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. इसके बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है.
वेतन भुगतान में देरी से प्रभावित हो रहा मनोबल
सलाहकारों का कहना है कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन लगातार वेतन भुगतान में हो रही देरी से उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों से लंबित वेतन का अविलंब भुगतान कराने की मांग की है.
भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Madhepura News: किसान सलाहकारों ने कहा कि यदि शीघ्र लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन करने को विवश होंगे. इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी. उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर जल्द समाधान निकालने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए