बॉलीवुड कोरियोग्राफर रिंकू जैज़ ने मधेपुरा के बच्चों को दिए डांस के गुर, पहली बार हुई राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन
कार्यशाला में शामिल प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

कार्यशाला में शामिल प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

मधेपुरा के जीवन सदन परिसर में बॉलीवुड कोरियोग्राफर रिंकू जैज़ के नेतृत्व में एक दिवसीय बॉलीवुड डांस कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिले के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की डांस तकनीकों से परिचित कराने का उद्देश्य था.

विज्ञापन

Dance Workshop: मधेपुरा के जीवन सदन परिसर में रविवार को बॉलीवुड कोरियोग्राफर रिंकू जैज़ की मौजूदगी में एक दिवसीय बॉलीवुड डांस कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की डांस तकनीकों से परिचित कराना और उन्हें बड़े मंचों के लिए तैयार करना था. कार्यक्रम का आयोजन आर्ट कनेक्शन स्टूडियो, मधेपुरा के संस्थापक एवं हेड कोरियोग्राफर राजा भगत के नेतृत्व में किया गया.

विभिन्न डांस संस्थानों के बच्चों ने लिया प्रशिक्षण

कार्यशाला में कला संगम, मधेपुरा, डीफॉरडी डांस क्लास तथा आर्ट कनेक्शन स्टूडियो के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों को बॉलीवुड, फ्रीस्टाइल और स्टेज परफॉर्मेंस से जुड़ी नई तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया.

रिंकू जैज़ ने साझा किये सफलता के अनुभव

कार्यशाला के दौरान रिंकू जैज़ ने बच्चों को डांस के मूल सिद्धांत, बॉडी बैलेंस, एक्सप्रेशन, एनर्जी, स्टेज प्रेजेंस और प्रोफेशनल परफॉर्मेंस की बारीकियां समझाईं. उन्होंने कहा कि यदि किसी कलाकार में लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास की भावना हो, तो छोटे शहरों से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है.

राजा भगत बोले- प्रतिभा को मिलेगा सही मंच

आयोजक एवं आर्ट कनेक्शन स्टूडियो के संस्थापक राजा भगत ने कहा कि मधेपुरा में पहली बार किसी राष्ट्रीय स्तर के बॉलीवुड कोरियोग्राफर द्वारा इस तरह की कार्यशाला आयोजित की गई है. उन्होंने कहा कि जिले के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की है. भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे.

समूह प्रस्तुति ने जीता दिल, पंखुरी यादव हुईं सम्मानित

Dance Workshop: कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने रिंकू जैज़ के साथ समूह प्रस्तुति दी. बच्चों और अभिभावकों ने इस आयोजन को प्रेरणादायक और यादगार बताया. कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर डीफॉरडी डांस क्लास की छात्रा पंखुरी यादव को रिंकू जैज़ ने "पर्पल कैप" देकर सम्मानित किया. यह सम्मान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण के लिए प्रदान किया गया.


विज्ञापन
Savita Nandan

लेखक के बारे में

By Savita Nandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन