बंगाल के तट पर समुद्र का जलस्तर बढ़ा, दीघा के होटलों में कैद हुए पर्यटक

समुद्र में उठ रही ऊंची लहर
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है, जिससे समुद्र का जलस्तर बढ़ गया है. दीघा, मंदारमणि और ताजपुर जाने वाले पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उन्हें होटलों में ही रहने की सलाह दी गई है. मछुआरों को भी 29 जुलाई तक समुद्र में न जाने की हिदायत है.
हल्दिया से कुंदन कुमार झा की रिपोर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण सोमवार सुबह से ही दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हल्की बारिश शुरू हो गयी है. बारिश से समुद्र का जलस्तर बढ़ गया है. इस वजह से दीघा, मंदारमणि और ताजपुर जाने वाले पर्यटकों की परेशानी बढ़ गयी है. पर्यटकों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गयी है. उन्हें होटल में ही रहने की हिदायत दी गयी है. होटल मालिकों ने अपने गेट को बंद कर दिया है, जिससे पर्यटक बाहर नहीं जा सकें.
मछुआरों को 29 जुलाई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के ऊपर बना गहरा दबाव उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है. इस बाबत मछुआरों को 29 जुलाई तक पश्चिम बंगाल तट और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है. विभाग के अनुसार, तेज हवाएं 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. इसके कारण समुद्र के अत्यधिक अशांत रहने की आशंका है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दक्षिण बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी
विभाग ने बताया कि पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम सहित तटीय और उनसे सटे जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में बुधवार तक भारी बारिश का अनुमान है. विभाग ने कोलकाता के लिए मंगलवार तक आमतौर पर आसमान में बादल छाये रहने और एक-दो दौर की मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया. बुधवार को कोलकाता का मौसम सुहाना रहने की संभावना है.
Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










