पहली बार सिंदूर में दिखीं तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा संग वायरल हुआ लुक; फैंस बोले- शादी हो गई क्या?

Updated:
विज्ञापन
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा, फोटो - इंस्टाग्राम

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा, फोटो - इंस्टाग्राम

तेजस्वी प्रकाश का नया वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. मांग में सिंदूर और करण कुंद्रा के साथ उनकी मौजूदगी ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जानिए पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन

तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका सिंदूर लुक है. सोमवार को उन्हें मुंबई में करण कुंद्रा के साथ देखा गया. दोनों एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आए. इस दौरान तेजस्वी की मांग में सिंदूर दिखाई दिया, जिसने सोशल मीडिया पर शादी की अटकलों को फिर से हवा दे दी. दोनों की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.

Tejasswi Prakash Sindoor Look: क्या तेजस्वी प्रकाश ने शादी कर ली है?

तेजस्वी के सिंदूर लुक ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है. कई लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उन्होंने और करण कुंद्रा ने शादी कर ली है. हालांकि, दोनों की ओर से अब तक शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. ऐसे में फिलहाल इसे सिर्फ अटकलें ही माना जा रहा है.

View on Instagram

Tejasswi Prakash and Karan Kundrra: साथ दिखी शानदार केमिस्ट्री

वायरल तस्वीरों और वीडियो में तेजस्वी और करण हमेशा की तरह एक-दूसरे के साथ खुश नजर आए. दोनों ने पैपराजी से मुलाकात की, मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं और साथ में पोज दिए. उनकी बॉन्डिंग ने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

View on Instagram

Karan Kundrra: आरोपों के बीच साथ आए नजर

करण कुंद्रा और तेजस्वी की यह अपीयरेंस ऐसे समय में सामने आई है, जब एक्ट्रेस सान्वी तलवार ने करण पर बिना सहमति किस करने और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. करण कुंद्रा ने इन आरोपों पर अभी तक कोई पब्लिकली बयान जारी नहीं किया है. इन दावों की पुष्टि भी नहीं हुई है.

View on Instagram

TejRan Love Story: बिग बॉस से शुरू हुआ सफर

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी की शुरुआत रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' से हुई थी. शो के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और तभी से उनका रिश्ता चर्चा में बना हुआ है. फैंस उन्हें प्यार से 'तेजरण' के नाम से बुलाते हैं. शादी की खबरें कई बार सामने आई हैं, लेकिन दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को शादी में नहीं बदला है.

ये भी पढ़ें: करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश की चमकी किस्मत, लाफ्टर शेफ्स के बाद अब इस नए शो में दिखेंगे साथ


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola