'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 18 साल बाद होगी तृप्ति विरानी की वापसी, तुलसी से फिर होगी टक्कर

Updated:
विज्ञापन

सुवर्णा झा और स्मृति ईरानी, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में 18 साल बाद तृप्ति वीरानी का किरदार फिर से लौट रहा है. सुवर्णा झा के इस धमाकेदार कमबैक से शो की कहानी में बड़ा मोड़ आने वाला है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में एक नई एंट्री होने वाली है. एक ऐसा किरदार वापस आने वाला है, जिसने कभी पूरी विरानी फैमिली की कहानी को बदल दिया था. जी हां, तृप्ति विरानी की वापसी होने जा रही है और इस किरदार में एक बार फिर सुवर्णा झा नजर आएंगी. करीब 18 साल बाद तृप्ति के लौटने से शो की कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.

विज्ञापन

Tripti Virani Returns After 18 Years: तृप्ति वीरानी की धमाकेदार वापसी

तृप्ति विरानी की वापसी से एक बार फिर पुराने रिश्ते और पुरानी दुश्मनी देखने को मिलेगी. खास बात यह है कि तृप्ति के वापस आने के बाद उनका सामना एक बार फिर तुलसी विरानी से होगा. तृप्ति और तुलसी को अब 18 साल बाद दोनों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा.

Suvarna Jha Talks About Comeback: सुवर्णा झा ने वापसी पर कही दिल की बात

तृप्ति विरानी का किरदार दोबारा निभाने को लेकर सुवर्णा झा ने कहा,

18 साल बाद दोबारा तृप्ति का किरदार निभाना मेरे लिए एक अलग ही एहसास है. मैं इस वापसी को लेकर थोड़ी घबराई हुई भी हूं और बहुत उत्साहित भी. मुझे पता है कि दर्शक तृप्ति को आज भी याद करते हैं. वह एक ऐसा किरदार था जिसकी लोगों के दिलों में खास जगह है. मुझे उम्मीद है कि फैंस त्रिप्ति के इस नए और बदले हुए अंदाज को भी पसंद करेंगे.

तृप्ति वीरानी ने आगे बताया कि पुराने सेट पर लौटना और पुराने साथियों से मिलना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा. उन्होंने कहा,

सेट पर वापस आना बहुत शानदार था. अपने पुराने दोस्तों और साथ काम कर चुके लोगों से मिलना बहुत अच्छा लगा. मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि इस नए रूप में तृप्ति क्या करती है और जब वह तुलसी के सामने आएगी तो कहानी किस दिशा में जाएगी.

Virani Family Will Face New Twist: वीरानी परिवार में आएगा नया तूफान

शो के मेकर्स ने तृप्ति की वापसी को कहानी के एक अहम मोड़ पर प्लान किया है. विरानी परिवार जहां दो शादियों की तैयारियों में लगा है, वहीं तृप्ति की एंट्री पूरे माहौल को बदल सकती है. अब देखना होगा कि 18 साल बाद तृप्ति वीरानी और तुलसी वीरानी की मुलाकात कैसी होगी और वीरानी परिवार में आने वाला नया तूफान क्या बदलाव लेकर आएगा.


ये भी पढ़ें: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में लौटेगी सबसे खतरनाक विलेन नोइना, बरखा बिष्ट ने कहा- 'दर्शकों को कुछ नया देखने मिलेगा'


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola