Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला की प्रेग्नेंसी अफवाहों पर लगा ब्रेक, इस शख्स ने बताया पूरा सच

Updated:
विज्ञापन

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला की प्रेग्नेंसी की खबरों ने तूल पकड़ लिया था. शो के पूर्व कंटेस्टेंट सूफी मोतीवाला ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए सच्चाई बताई है.

विज्ञापन

Akanksha Chamola Pregnancy Rumours: रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में नजर आ रहीं टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. पहले उन्होंने शो में पति और टीवी एक्टर गौरव खन्ना से तलाक की बात बताकर सभी को चौंका दिया था. अब आकांक्षा की प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही खबरों पर शो के कंटेस्टेंट रह चुके सूफी मोतीवाला ने सफाई दी है. उन्होंने साफ कहा कि आकांक्षा प्रेग्नेंट नहीं हैं.

विज्ञापन

Sufi Motiwala Clears Pregnancy Rumours: सूफी ने बताया सच

रितेश देशमुख और फराह खान के होस्ट किए जाने वाले 'लॉक अप 2' से सूफी मोतीवाला बाहर हो गए हैं. शो से एविक्ट होने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की, जहां उनसे आकांक्षा चमोला की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर सवाल किया गया. इस पर सुफी ने कहा,

नहीं, आपने गलत समझा है. वह सिर्फ मजाक कर रही थीं कि मैं प्रेग्नेंट हूं. उन्होंने यह भी मजाक में कहा था कि इस बच्चे के पिता लैला हैं. यह सब सिर्फ एक मजाक था. वह असल में प्रेग्नेंट नहीं हैं.
View on Instagram

दरअसल, शो के एक एपिसोड में आकांक्षा ने मजाकिया अंदाज में राम कपूर से कहा था कि वह वरुण यादव के बच्चे की मां बनने वाली हैं. यह सुनते ही राम कपूर ने तुरंत वरुण के पास जाकर उन्हें यह बात बता दी. इसके बाद वरुण ने आकांक्षा से कहा कि वह सबको ऐसी बातें बताना बंद करें. हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर आकांक्षा की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थी.

Akanksha Chamola Talks About Motherhood: मां बनने को लेकर आकांक्षा ने कही थी बड़ी बात

इससे पहले 'लॉक अप 2' में आकांक्षा चमोला ने अपनी पर्सनल लाइफ और मां बनने को लेकर भी खुलकर बात की थी. आकांक्षा ने शो में कहा था,

अब वह बच्चे चाहते हैं और जब मैं यह देखती हूं तो मुझे लगता है कि मैं उन्हें यह खुशी कभी नहीं दे पाऊंगी. मैंने उन्हें बहुत पहले ही बता दिया था कि जब मुझे एहसास हुआ कि मैं मां बनने के लिए नहीं बनी हूं, तो मैं कभी मां नहीं बनूंगी.
View on Instagram

Akanksha Chamola Work Front: आकांक्षा चमोला अभी भी 'लॉक अप 2' का हिस्सा

आकांक्षा चमोला अभी भी 'लॉक अप 2' का हिस्सा हैं. यह रियलिटी शो शनिवार से गुरुवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 : राम कपूर ने सुनाई पिता के अंतिम दिनों की कहानी, बोले- 'मैंने उनकी मौत की तैयारी में मदद की'


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola