"अपनी इज्जत का तो ख्याल रखो" CINTAA दफ्तर में पूनम ढिल्लों और उपासना सिंह की तीखी झड़प, भड़की पुलिस

Updated:
विज्ञापन

CINTAA कार्यालय में पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे, उपासना सिंह और पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CINTAA दफ्तर में कागजातों की हेराफेरी के आरोपों पर पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे, उपासना सिंह और कुनिका सदानंद के बीच तीखी झड़प देखने को मिली. अभिनेत्रियों का ड्रामा बढ़ता देख पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा और मर्यादा में रहने की सख्त हिदायत दी.

विज्ञापन

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में चल रहा अंदरूनी विवाद अब सड़क और दफ्तर की लड़ाई में तब्दील हो चुका है. मुंबई स्थित CINTAA दफ्तर में वरिष्ठ अभिनेत्रियों के बीच हुई तीखी बहस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस ड्रामे में पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे, उपासना सिंह और कुनिका सदानंद जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल दिखीं. माहौल इतना खराब हो गया कि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को अभिनेत्रियों को उनकी साख और इज्जत की याद दिलानी पड़ी.

विज्ञापन

गाड़ी की तलाशी और 'कागजात चोरी' के आरोपों पर बवाल

विवाद की शुरुआत तब हुई जब अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने आरोप लगाया कि CINTAA के आधिकारिक दस्तावेज और फाइलें पूनम ढिल्लों की गाड़ी में शिफ्ट करके कहीं ले जाई जा रही हैं. वायरल वीडियो में मेंबर्स पद्मिनी कोल्हापुरे से सवाल करते दिख रहे हैं, जिस पर पद्मिनी समिति के भंग होने का लेटर मांगती नजर आईं.

वहीं दूसरे वीडियो में पूनम ढिल्लों अपनी गाड़ी की चेकिंग किए जाने पर नाराजगी जताती दिखीं. बहस बढ़ती देख वहां मौजूद पुलिस अधिकारी ने अभिनेत्रियों को फटकार लगाते हुए कहा:

"हमें इस तरह बात करते हुए बुरा लग रहा है. हम झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों से भी इस तरह बात नहीं करते. कम से कम अपनी इज्जत का तो ख्याल रखिए, लोग देख रहे हैं. अगर कोई और होता तो थप्पड़ ही मारते. हम आपको इज्जत दे रहे हैं, लेकिन उसकी भी एक सीमा है."

लेबर कमीशन का हवाला और आपस में उलझे स्टार्स

जब उपासना सिंह ने पुलिस से उन फाइलों को वापस मंगाने की मांग की, जिन्हें कथित तौर पर बाहर भेजा गया था, तो पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा:

"यह मेरा काम नहीं है. अगर उन्होंने कागजातों के साथ कोई छेड़छाड़ की है, तो लेबर कमीशन उनसे जवाब मांगेगा."

क्या है CINTAA का पूरा विवाद?

CINTAA के भीतर यह संकट अगस्त के महीने में तब शुरू हुआ जब 21 सदस्यीय निर्वाचित समिति में से 8 चुने हुए प्रतिनिधियों सहित 11 सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने वाले मेंबर्स ने लीडरशिप पर संविधान के खिलाफ जाकर फैसले लेने और परामर्श न करने का आरोप लगाया था. उपासना सिंह का कहना है कि 50% से अधिक सदस्यों के इस्तीफे के बाद कमेटी खुद-ब-खुद भंग हो चुकी है, जबकि दूसरा पक्ष इस बात को मानने से इनकार कर रहा है.

ये भी पढ़ें: बेड पर लैपटॉप लेकर बैठे Pawan Singh को श्वेता ने यूं किया परेशान, ‘जिला जिला’ सुनकर फैंस बोले-माहौल पावरस्टार से गरम होला

ये भी पढ़ें: 5 लाख के कंगन और 8 महीने का सस्पेंस, अमीषा पटेल की माँ के घर चोरी मामले में हाउस हेल्प गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola