5 लाख के कंगन और 8 महीने का सस्पेंस, अमीषा पटेल की माँ के घर चोरी मामले में हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल और आशा पटेल,फोटो - इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के घर से जुड़ा एक नया ड्रामा सामने आया है. उनकी मां के घर से लाखों के कीमती कंगन चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में हाउस हेल्प को गिरफ्तार किया गया है.
'गदर 2' फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के घर से जुड़ा एक ड्रामा सामने आया है. एक्ट्रेस की मॉम आशा पटेल के घर से लाखों के कीमती कंगन चोरी होने के केस में मरीन ड्राइव पुलिस ने एक बड़ा एक्शन लिया है. इसी साल जनवरी में गायब हुए 5 लाख रुपये के डायमंड कंगन के मामले में पुलिस ने उनकी 40 साल की हाउस हेल्प को अरेस्ट कर लिया है.
जनवरी से चल रहा था सस्पेंस, आखिरकार पकड़ी गई मेड
अरेस्ट की गई आरोपी महिला की पहचान विरार की रहने वाली सीमा विनोद घाटे के रूप में हुई है. सीमा पिछले डेढ़ साल से अमीषा पटेल की मां के घर पर काम कर रही थी. जनवरी 2026 में जब डायमंड कंगन गायब हुए, तो आशा पटेल को पहली नजर में ही सीमा पर शक हुआ था. उन्होंने कई बार उससे सीधी बात करने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी, तो उन्होंने आखिरकार मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवा दी.
View on Instagram
15 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में आरोपी
भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज होते ही मरीन ड्राइव पुलिस की क्राइम टीम एक्टिव मोड में आ गई. सीनियर पुलिस अफसरों की गाइडेंस में टीम ने सीमा को विरार से ट्रैक करके हिरासत में ले लिया. कोर्ट ने आरोपी महिला को 15 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. हालांकि, चुराए गए डायमंड कंगन अभी तक रिकवर नहीं हो पाए हैं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस मेड का कोई पुराना क्राइम रिकॉर्ड भी रहा है या नहीं.
अमीषा पटेल का करियर ग्राफ
करियर फ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से एक आइकॉनिक डेब्यू किया था. इसके बाद सनी देओल के साथ आई 'गदर: एक प्रेम कथा' ने उन्हें हर घर में पॉपुलर बना दिया. सालों बाद 2023 में रिलीज हुई 'गदर 2' में 'सकीना' बनकर उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कमबैक किया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई.
ये भी पढ़ें: संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने रिव्यूअर्स को दिया खुला चैलेंज, बोले- दम है तो Spirit में कमियां निकालकर दिखाओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए