Bigg Boss 20: 'नहाते टाइम कॉल कर लूंगा'... कनिका से ये क्या बोल गए यंग, भड़के यूजर्स बोले- वीकेंड का वार पर हो हिसाब
बिग बॉस 20 यंग डीएसए और कनिका मान, फोटो- प्रभात खबर
Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में कनिका मान और यंग डीएसए के बीच चल रही खटपट ने अब ऐसा मोड़ ले लिया है, जहां मजाक की स्क्रिप्ट सीधे कंट्रोवर्सी के क्लाइमैक्स तक पहुंच गई. काम को लेकर शुरू हुई नोकझोंक में यंग ने कनिका से ऐसी बात कह दी, जिसने पूरे घर का माहौल गरमा दिया.
Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिनकी कहानी शुरू ही तकरार से होती है. कनिका मान और यंग डीएसए की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, पहली मुलाकात से ही पटरी अलग और अब टकराव ऐसा कि हर सीन में चिंगारी. पहले लाइफलाइन का खेल, फिर कैप्टेंसी की कुर्सी और अब एक कमेंट ने दोनों के बीच चल रही खींचतान में ऐसा तड़का लगा दिया है कि घर का माहौल पूरा फिल्मी हो गया.
कनिका से यंग बोले- नहाते टाइम कॉल कर लूंगा
दरअसल बिग बॉस 20 में यंग ने कनिका को कहा कि आप किचन क्लीन कर देना. जिसके बाद दोनों में बहस हो गई. फिर क्या था कनिका ने कैप्टन को पोक करना शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Updates: बिग बॉस के घर में शुरू हुई गुल्लू और लवप्रीत की फ्लर्टिंग, क्यूट केमिस्ट्री का वीडियो वायरल
कनिका मान और युंग डीएसए के बीच क्या हुआ?
- कनिका: कैप्टन को कुछ भी काम करने की इजाजत नहीं है.
- युंग: मैं कहां कुछ काम कर रहा हूं?
- कनिका: अभी आप खुद से चबाओगे खाना या फिर खिलाना पड़ेगा.
- युंग: तो आप खिला दो.
- कनिका: तभी भी चबाना तो पड़ेगा ना.
- युंग: तो आप ऐसे मुंह पकड़ के ऊपर नीचे (करना).
- कनिका: कर दूंगी मैं, तभी खाना.
- युंग: पानी भी पिला देना.
- कनिका: पानी भी पिला दूंगी.
- युंग: नहाते टाइम कॉल कर लूंगा.
- कनिका: गंदा सा मजाक.
एक्स पर यूजर्स बोले- यंग की वीकेंड पर लगनी चाहिए क्लास
इस बात का बाद में कनिका ने मुद्दा बनाया. उन्होंने कहा कि बड़ा आया कैप्टन.. मुझसे गंदी गंदी बात करता है. मैंने बोला कि तुम काम नहीं कर सकते हो ना, क्योंकि कैप्टन हो, तो मेरे को कहता है कि हां बाथरूम में भी जाऊंगा तो बुला लूंगा और ये लोग रिस्पेक्ट की बात करते हैं. फिर माही विज तुरंत यंग के पास जाती हैं और कहती है कि तुमने बोला है, गलत किया है.
कनिका पर बुरा कमेंट करना एक्स के यूजर्स को पसंद नहीं आया. उन्होंने कहा, ''यंग छपरी लग रहा है. उसकी आवाज से मैं परेशान हो गया हूं.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''यह बिल्कुल भी ठीक नहीं था... वीकेंड पर इस बात के लिए उसे टोका और क्लास लगनी चाहिए.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''यंग इतना बेवकूफ है कि वह बहस करने लगता है और एक ही बात को जोर-जोर से बार-बार दोहराता रहता है, और अपनी बात कहने की कोशिश कर रहे दूसरे व्यक्ति की बात सुनता तक नहीं है.''
ये भी पढ़ें: बिग बॉस 20 Update: पंचायत' फेम आसिफ खान की किस 'हरकत' से अचानक अनकंफर्टेबल हुईं उदिति सिंह?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए