Haiwaan Box Office Day 1: फेल हुई हैवान, ओपनिंग डे पर नहीं तोड़ पाई इन 8 फिल्मों का रिकॉर्ड, सैफ-अक्षय की जोड़ी पड़ी फीकी

Updated:
विज्ञापन

हैवान फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Haiwaan Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान पहले ही बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई. फिल्म ने सिंगल डिजिट में ओपनिंग की है.

विज्ञापन

Haiwaan Box Office Collection Day 1: थियेटर्स में 12 सितंबर को एक ऐसी फिल्म ने एंट्री मारी, जिसमें कहानी भी है, स्टार पावर भी और एक इमोशनल कनेक्शन भी. प्रियदर्शन मलयालम हिट ओप्पम का हिंदी रीमेक हैवान लेकर आए. इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी देखने को मिली.

विज्ञापन

ओपनिंग डे पर ही फेल हुई अक्षय कुमार की हैवान

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक हैवान ने ओपनिंग डे पर 3 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने पहले दिन 7,224 शोज के साथ सिनेमाघरों में अपनी शुरुआत की. इसके साथ ही भारत में एक्शन थ्रिलर का ग्रॉस कलेक्शन 3.60 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, ओवरसीज मार्केट से अक्षय कुमार की मूवी ने अब तक 1 करोड़ ग्रॉस जुटाए हैं. घरेलू और विदेशी कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 4.60 करोड़ हो गया. अब नजर इस बात पर है कि वीकेंड में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार कितनी बढ़ा पाती है.

ये भी पढ़ें: Haiwaan Movie Review :इस थ्रिलर फिल्म में लेखन ही नहीं अक्षय कुमार भी बेदम

इन फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई अक्षय कुमार की फिल्म

3 करोड़ के साथ अक्षय कुमार की हैवान ने काफी निराशाजनक परफॉर्मेंस दी है. मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. यही वजह है कि ये आवारापन 2, बंटवारा 1947, टॉक्सिक, अल्फा, बॉर्डर 2 और कॉकटेल 2 जैसी फिल्मों को भी नहीं पछाड़ सकी.

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

बॉलीवुड फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन

  • हैवान- 3 करोड़
  • आवारापन 2- 22 करोड़
  • बंटवारा 1947- 5.75 करोड़
  • टॉक्सिक- 101 करोड़
  • बॉर्डर 2- 30.00 करोड़
  • अल्फा- 9.25 करोड़
  • धमाल 4- 14 करोड़
  • कॉकटेल 213.50 करोड़

हैवान की कहानी और स्टारकास्ट

हैवान को प्रियदर्शन ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. यह प्रियदर्शन की 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है, जिसमें मोहनलाल और समुथिरकानी ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं. हिंदी वर्जन में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर नजर आ रहे हैं. फिल्म में मोहनलाल का कैमियो भी देखने को मिलता है. इसके गानों को प्रीतम ने कंपोज किया है, जबकि बैकग्राउंड स्कोर की जिम्मेदारी रॉनी राफेल ने संभाली है.

ये भी पढ़ें: Haiwaan First Review: अक्षय कुमार-सैफ अली खान की जोड़ी हिट हुई या फुस्स, टिकट लेने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola