Box Office Report: अक्षय कुमार की 'हैवान' को भी 2 करोड़ी 'हनुमान अंश' के आगे टेकने पड़े घुटने, 'मिर्जापुर द मूवी' ने भी नहीं छोड़ी कसर

Updated:
विज्ञापन

हैवान, हनुमान अंश और मिर्जापुर द मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Box Office Report: शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'हैवान', 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. नई रिलीज 'हैवान' जहां उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं कर पाई, वहीं 'मिर्जापुर द मूवी' और 36 दिन पुरानी 'हनुमान अंश' ने अपनी रफ्तार बनाए रखी. जानिए किस फिल्म ने कितने करोड़ बटोरे.

विज्ञापन

Box Office Report: शुक्रवार को अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' सिनेमाघरों में उतर गई. फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा बज अक्षय कुमार के विलेन वाले रोल को लेकर था. हीरो से हटकर नेगेटिव किरदार में उन्हें देखने के लिए ऑडियंस काफी एक्साइटेड थी, लेकिन रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस का हाल कुछ और ही कहानी बता रहा है. फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही.

विज्ञापन

उधर, पहले से थिएटर्स में मौजूद 'मिर्जापुर: द मूवी' अभी भी अपनी पकड़ बनाए हुए है. लेकिन असली ट्विस्ट तो 'हनुमान अंश' ने दिया है. महज 2 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म रिलीज के 36वें दिन भी ऐसा कलेक्शन कर रही है, जिसे देखकर बड़ी-बड़ी फिल्मों के आंकड़े फीके लग जाएं. अब तीनों फिल्मों में किसने बाजी मारी और किसका गेम डाउन रहा, आइए बताते हैं.

हैवान' ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए?

image.png
हैवान बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- Sacnilk

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने डे 1 पर भारत में ₹3 करोड़ नेट की कमाई की है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹3.60 करोड़ रहा.

ओवरसीज में फिल्म ने पहले दिन ₹1 करोड़ ग्रॉस कमाए हैं. इस तरह 'हैवान' का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹4.60 करोड़ रहा है. अक्षय कुमार के विलेन वाले किरदार को लेकर जो चर्चा थी, उसके मुकाबले शुरुआत के ये आंकड़े कमजोर दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Haiwaan Movie Review: अक्षय-सैफ के बीच ऐसा दिमागी खेल कि नजरें हटाना मुश्किल, दमदार थ्रिलर ने किया इंप्रेस

'मिर्जापुर द मूवी' ने 8वें दिन भी पकड़ी रफ्तार

image.png
मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- Sacnilk

अब बात करते हैं 'मिर्जापुर द मूवी' की. फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई अभी भी अच्छी बनी हुई है. डे 8 पर फिल्म ने भारत में ₹9 करोड़ नेट कमाए.

इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹157.45 करोड़ हो गया है. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹187.55 करोड़ तक पहुंच चुका है. वहीं, ओवरसीज में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹38 करोड़ है.

इस हिसाब से 'मिर्जापुर द मूवी' का अब तक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹225.55 करोड़ हो चुका है.

36वें दिन भी 'हनुमान अंश' का जलवा

image.png
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- Sacnilk

सबसे दिलचस्प आंकड़ा 'हनुमान अंश' का है. फिल्म को रिलीज हुए 36 दिन हो चुके हैं, फिर भी इसकी कमाई बाकी दोनों फिल्मों पर भारी पड़ रही है.

डे 36 पर 'हनुमान अंश' ने भारत में ₹10.50 करोड़ नेट का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹173.63 करोड़ हो गया है. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹205.15 करोड़ तक पहुंच चुका है.

यानी रिलीज के 36वें दिन भी 'हनुमान अंश' ने 'मिर्जापुर द मूवी' के 8वें दिन के ₹9 करोड़ और 'हैवान' के पहले दिन के ₹3 करोड़ से ज्यादा कमाई की है.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh: फिल्म देखी तो पाप लगेगा... 'नीम करोली बाबा' बने शोभिनव सत्या ने क्यों कही ये बात?

तीनों फिल्मों में कौन आगे और कौन पीछे?

अगर सिर्फ इन तीनों फिल्मों के बताए गए दिनों की कमाई देखें, तो सबसे आगे 'हनुमान अंश' है, जिसने डे 36 पर ₹10.50 करोड़ कमाए. इसके बाद 'मिर्जापुर द मूवी' है, जिसने डे 8 पर ₹9 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, 'हैवान' ₹3 करोड़ के साथ सबसे पीछे है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola