Bigg Boss 20: एक ही घर, लेकिन कहानी अलग... कोई बना ‘हीरो नंबर 1’, कोई साइड रोल में अटका, कुछ कैमरे से ही गायब
बिग बॉस 20, फोटो- इंस्टाग्राम
Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में हर कंटेस्टेंट अपनी कहानी का हीरो बनना चाहता है, लेकिन कैमरे की अपनी ही पसंद है. एपिसोड 6 में किसी ने जमकर लाइमलाइट लूटी, कोई साइड कैरेक्टर बनकर रह गया, तो कुछ ऐसे गायब हुए जैसे फिल्म से उनका सीन ही काट दिया गया हो.
Bigg Boss 20: पांच एपिसोड, अगर प्रीमियर को मिला लें तो 6 और बिग बॉस का घर पहले ही ऐसा रणक्षेत्र बन चुका है, जहां हर कोई अपने-अपने हथियार लेकर उतरा है. कोई सामने वाले की पोल खोल रहा है, तो कोई पुराने हिसाब-किताब चुकता कर रहा है, कोई कैमरों के सामने ही अपने रिश्तों की नई स्क्रिप्ट लिख रहा है. मतलब घर में लड़ाई का तड़का, दोस्ती में दरार और रोमांस की हल्की-सी चाशनी, एक साथ पक रहा है.
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में किसने लूटी लाइमलाइट, कौन रहा कैमरे से गायब?
एक्स पर एक यूजर ने बिग बॉस के एपिसोड 6 (ग्रैंड प्रीमियर को मिलाकर) का रिव्यू शेयर किया है. यूजर ने शो को 3.5 स्टार दिए और कंटेस्टेंट्स को उनकी स्क्रीन प्रेजेंस के हिसाब से अलग-अलग कैटेगरी में बांटा. रिव्यू में कुछ नामों को ‘मेन कैरेक्टर्स’, कुछ को ‘साइड कैरेक्टर्स’, जबकि कुछ कंटेस्टेंट्स को लगभग ‘गायब’ बताया गया.
मैन कैरेक्टर (कैमरा इन्हीं पर मेहरबान रहा)
- कनिका मान- स्क्रीन पर मौजूदगी दमदार रही.
- यंग डीएसए- आज के ड्रामे में बड़ा नाम.
- काजी तौकीर- अतरंगी हरकतों से लाइमलाइट में रहे
- आम्रपाली दुबे- पॉइंट ऑफ व्यू में दिखाया दम
- माही विज- अपनी बात रखने का दम
- अमन गांधी- छोटा पैकेट बड़ा धमाका बने
- आसिफ खान- एपिसोड में दिखाया अपना रियल साइड
- स्काउट- बिग बॉस को दे डाली धमकी
View on Instagram
साइड कैरेक्टर्स- कहानी में थे, लेकिन लाइमलाइट थोड़ी कम
- गुल्लू
- उदिति सिंह
- लव गिल
- ईशा रिखी
एक दम गायब- कैमरा जैसे इनसे नाराज रहा
- मैरी कॉम
- रीति तिवारी
- अर्शिफा खान
- रोहेद खान
View on Instagram
वीकेंड का वार में सलमान खान किसकी लगाएंगे क्लास
अब वीकेंड का वार में सलमान खान इस वीक किसकी क्लास लगाएंगे और किसी तारीफ करेंगे, ये तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन इस पूरे वीक जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. यंग की आम्रपाली दुबे, कनिका मान से लड़ाई हुई. वहीं ईशा रिखी ने बिना बादशाह का नाम लिए, चीटिंग और प्ले बॉय पर बात की. इधर भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने भी अपनी बेबाक अंदाज दिखाई और सबसे जाकर भिड़ी.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Episode 5: बिग बॉस ने काटा घरवालों का 30% राशन, यंग ने मांगी माफी, अमन-आसिफ में छिड़ी जंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए