Bigg Boss 20 Episode 5: यंग की है गर्लफ्रेंड, स्काउट ने दी बिग बॉस को दी धमकी, बोले- किसी को मार दूंगा तो...

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 20, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिग बॉस के घर में अब खेल ने पकड़ ली है रफ्तार और पांचवें एपिसोड में ड्रामा होने वाला है फुल ऑन धमाकेदार. कप्तानी की कुर्सी संभालते ही Yung DSA के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं. वहीं कनिका मान के साथ उनकी जोरदार भिड़ंत ने घर का तापमान और बढ़ा दिया है. कप्तानी, टास्क और घर के नियमों के बीच अब रिश्तों की भी अग्निपरीक्षा होने वाली है. कौन बनेगा दोस्त और कौन खड़ा होगा दुश्मन बनकर, इसका खुलासा आज के एपिसोड में होगा.

विज्ञापन

स्काउट ने बिग बॉस को दी धमकी

उन्होंने कहा कि मेरा दिमाग सटक रहा है, तो अगर मैं किसी को कुछ कर दूंगा, तो फिर बाद में मत बोलना.

बाथरूम पर भिड़े कनिका-यंग

डीएसए और कनिका मान के बीच बाथरूम को लेकर जमकर बहस देखने को मिली. यंग ने कनिका के मेल बाथरूम में जाने पर सवाल उठाया और इस दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई.

दरअसल, यंग को तेजी से बाथरूम की ओर जाते देखा गया, जहां उन्होंने पूछा कि मेल वॉशरूम में कौन गया था. इसके बाद उन्होंने कनिका का नाम लेते हुए उन्हें आवाज लगाई. कनिका ने जवाब दिया कि उन्हें यंग की आवाज सुनाई नहीं दी.

इस बात पर यंग ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें कनिका का रवैया अपमानजनक लगा. उनका कहना था कि उनकी बात को नजरअंदाज करना सिर्फ उनकी बेइज्जती नहीं, बल्कि घर के नियमों का भी अनादर है. यंग ने यह भी कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर घरवालों को सजा मिल सकती है

कनिका ने भी दिया करारा जवाब

यंग की नाराजगी पर कनिका ने साफ कहा कि बात को इतना बड़ा बनाने की जरूरत नहीं थी. उन्होंने कहा कि अगर यंग को कोई परेशानी थी तो वह आराम से उनसे आकर बात कर सकते थे

कनिका ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वह बाथरूम में थीं और उन्हें यंग की आवाज सुनाई नहीं दी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह वहां बैठकर कोई मंत्र नहीं पढ़ रही थीं

'कैप्टन बने हो, बादशाह नहीं'

बहस उस वक्त और दिलचस्प हो गई जब कनिका ने यंग की कप्तानी को लेकर ही सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “आप सिर्फ कैप्टन बने हैं, यहां के बादशाह नहीं”

कनिका ने यह भी कहा कि उनसे किसी तरह की जी-हुजूरी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. वहीं, यंग ने भी पलटकर कहा कि वह बचपन से ही बादशाह रहे हैं

बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी संभालते ही यंग डीएसए और कनिका मान के बीच हुई यह भिड़ंत अब घर के नए समीकरणों की ओर इशारा कर रही है

View on Instagram

यंग ने अपनी गर्लफ्रेंड का किया जिक्र

यंग कहते हैं कि मेरी जो गर्ल है ना वो 1% भी मेकअप नहीं करती हैं, मेरा और उसका झगड़ा क्यों होता है कि जब हम बाहर जाते हैं तो मेकअप मत कर . जब वह ट्रेडिशनल पहनती है ना तो इतनी खूबसूरत लगती है कि मेरी गाड़ी का टायर पंचर हो जाता है. मैं इंटरनेशनल भी जाऊ ना, तो इंडियान रूट्स से जुड़ा रहता हूं.

उदिति बोली आम्रपाली करती है चुगली

आम्रपाली बोली कि मैं किसी का ज्ञान लेने नहीं आई हूं, मैं ज्ञान घर से लेकर आई हूं. फिर वह भोजपुरी में कहती हैं कि मेरे से टेढ़याए नहीं, वरना छोड़ूंगी नहीं.

फिर वह उदिति से कहती है कि तुम्हें कुछ बुरा लगे, तो मुझे बोलना, वह कहती हैं कि मैं खुद बात करूंगी ना.ॉ

फिर उदिति माही के पास जाकर चुगली करती हैं, वह कहती हैं कि आम्रपाली पोक करती है . पता नहीं उन्होंने क्यों कहा, मेरे हाथ का खाना खाएंगी, तो कुछ हो जाएगा.ी

आम्रपाली दुबे और माही विज में हुई लड़ाई

दरअसल आम्रपाली ने मजाक में कहा कि आज उदिति के हाथ का खाना पड़ेगा.

तभी माही विज ने कहा कि ये बिलो द बेल्ट था.

फिर भोजपुरी क्वीन आती हैं और कहती हैं कि आज के बाद मेरे मैटर में ना बोला करें. मुझे ये पंसद नहीं है. सिर्फ मेकअप पर अपने ध्यान दीजिए.

मोहम्मद अली है मैरी कॉम के आइडियल

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola