Bigg Boss 20: स्क्रीन पर दिखे सिद्धार्थ-शहनाज के पुराने पल, भावुक होकर रो पड़ीं माही विज
सिद्धार्थ शुक्ला, शेहनाज गिल और माही विज
बिग बॉस 20 में पुराने सीजन की यादों ने माही विज को भावुक कर दिया. सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के ‘सिडनाज’ वाले पल स्क्रीन पर आते ही माहि की आंखों से आंसू छलक पड़े. क्यों सिद्धार्थ की यादों ने माही को इतना भावुक कर दिया.
बिग बॉस के 20 साल पूरे होने पर शो में एक ऐसा पल आया, जिसने पुराने फैंस की यादें ताजा कर दीं. बिग बॉस 20 के घर में कंटेस्टेंट्स को शो के पिछले 19 सीजन के यादगार पलों की एक खास झलक दिखाई गई. इसमें दोस्ती, प्यार, लड़ाई, दुश्मनी और भावुक कर देने वाले कई पल शामिल थे. लेकिन जब स्क्रीन पर दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी के खास पल आए, तो बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट माही विज खुद को रोक नहीं पाईं.
सिद्धार्थ-शहनाज के पल देखकर रो पड़ीं माही
सीजन 20 के इस खास सेगमेंट में पुराने सीजन की यादों को एक खास वीडियो के जरिए दिखाया गया. इसी दौरान बिग बॉस 13 के सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के कई यादगार पल स्क्रीन पर दिखाई दिए. वीडियो देखते ही माही विज भावुक हो गईं. माही की आंखों से आंसू निकलने लगे और वह काफी देर तक अपने जज्बात को संभालने की कोशिश करती दिखी. सिद्धार्थ को स्क्रीन पर देखकर उनके लिए खुद को संभालना मुश्किल हो गया. दरअसल, माही और सिद्धार्थ की अच्छी दोस्ती थी. ऐसे में उनके लिए ये सिर्फ बिग बॉस के पुराने पल नहीं थे, बल्कि एक करीबी दोस्त की याद भी थे.
जब ‘सिडनाज’ ने जीता था दर्शकों का दिल
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती शो की सबसे चर्चित कहानियों में से एक बन गई थी. दोनों की नोकझोंक, मस्ती, एक-दूसरे की चिंता और भावुक कर देने वाली दोस्ती ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था. फैंस ने दोनों को ‘सिडनाज’ नाम दिया था. सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला का असीम रियाज के साथ विवाद और रश्मि देसाई के साथ उनकी उतार-चढ़ाव भरी दोस्ती भी काफी चर्चा में रही थी. लेकिन इन सबके बीच शहनाज गिल के साथ सिद्धार्थ की दोस्ती ने दर्शकों के दिल में अलग जगह बना ली थी.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Episode 4 X Review: SidNaaz की यादों से इमोशनल हुआ घर, काजी-उदिति के फ्लर्ट ने खींचा ध्यान
बिग बॉस 13 के विजेता थे सिद्धार्थ शुक्ला
सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी अपने नाम की थी, जबकि असीम रियाज शो के पहले रनर-अप रहे थे. शो खत्म होने के बाद भी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती लोगों के बीच चर्चा में रही. सितंबर 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने उनके फैंस को झकझोर दिया था. यही वजह है कि आज भी बिग बॉस में जब उनके पुराने पल दिखाई देते हैं, तो दर्शक भावुक हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें: पहली मुलाकात यशराज फिल्म्स के जिम में, फिर दिल दे बैठीं रिया... 8 जून को छोड़ा सुशांत का घर, 6 दिन बाद आई मौत की खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए