बिग बॉस 20 Update: पंचायत' फेम आसिफ खान की किस 'हरकत' से अचानक अनकंफर्टेबल हुईं उदिति सिंह?

Updated:
विज्ञापन

उदिति सिंह और आसिफ, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

'बिग बॉस 20' के घर में रिश्तों के समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. काजी तौकीर से झगड़े के बाद अब 'पंचायत' फेम आसिफ खान पर उदिति सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उदिति ने अमन गांधी से बातचीत में खुलासा किया कि आसिफ के अजीबोगरीब जोक्स और उनका 'हाथ पकड़ना' उन्हें बिल्कुल रास नहीं आया. क्या इस बात पर वीकेंड के वार में बवाल होगा?

विज्ञापन

Bigg Boss 20 Uditi Singh on Aasif Khan: बिग बॉस 20 के घर में शुरुआत से ही रिश्तों और समीकरणों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कंटेस्टेंट्स के बीच जहां दोस्ती और मस्ती का माहौल बन रहा है, वहीं कुछ ऐसी बातें भी सामने आ रही हैं, जिनसे घरवालों को अनकंफर्टेबल महसूस हो रही है. अब मॉडल और एक्ट्रेस उदिति सिंह ने आसिफ खान को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने अमन गांधी से बातचीत के दौरान साफ कहा कि उन्हें आसिफ के कुछ मजाक पसंद नहीं आते.

विज्ञापन

आसिफ के जोक्स नहीं पसंद 

उदिति ने अमन से बातचीत में बताया कि आसिफ जिस तरह से मजाक करते हैं, वह उन्हें पसंद नहीं आता. उनके मुताबिक, कई बार आसिफ की बातें उन्हें समझ भी नहीं आतीं और उनका ह्यूमर उन्हें कंफ्यूज करता है. उदिति ने यह बात किसी बड़े झगड़े के दौरान नहीं, बल्कि अमन के साथ अपनी बातचीत में शेयर की.

View on Instagram

हाथ पकड़ने वाली बात ने बढ़ाई असहजता

उदिति ने सिर्फ आसिफ के मजाक की बात नहीं की, बल्कि उनके एक व्यवहार का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि आसिफ ने जिस तरह उनका हाथ पकड़ा, उससे उन्हें अच्छा महसूस नहीं हुआ और वह अनकंफर्टेबल हो गई थीं. बिग बॉस जैसे शो के अंदर छोटी-सी बात भी जल्द ही बड़ा मुद्दा बन सकती है. ऐसे में उदिति का अपनी परेशानी को सामने रखना आने वाले दिनों में घर के समीकरणों पर असर डाल सकता है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: 'बाहर मिल, तुझे बताता हूं...' बिग बॉस 20 में भिड़े आसिफ और अमन गांधी, काजी ने किया बीच-बचाव

पहले भी विवादों में आ चुके हैं आसिफ

आसिफ खान शो में आने के बाद से ही लगातार चर्चा में है. 'पंचायत' में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले आसिफ ने बिग बॉस में अपनी संघर्ष भरी कहानी भी शेयर की है. शो के शुरुआती दिनों में काजी तौकीर के साथ उनका विवाद भी काफी सुर्खियों में रहा था. एक टास्क के दौरान दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया था कि घरवालों को बीच-बचाव करना पड़ा.

दिलचस्प बात यह है कि बिग बॉस में आने से पहले आसिफ खुद कह चुके थे कि यह शो उनके 'टेस्ट' का नहीं है. उनका कहना था कि उन्हें कैमरे के सामने अलग तरह से व्यवहार करना पसंद नहीं है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कप्तान बनते ही भिड़े Aasif khan और Qazi ! कैप्टेंसी टास्क में क्यों आया इतना गुस्सा?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola