संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने रिव्यूअर्स को दिया खुला चैलेंज, बोले- दम है तो Spirit में कमियां निकालकर दिखाओ

Updated:
विज्ञापन

स्पिरिट मूवी का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रभास की स्पिरिट अभी सिनेमाघरों तक पहुंची भी नहीं है, लेकिन फिल्म को लेकर माहौल अभी से गरम हो गया है. संदीप रेड्डी वांगा के भाई और फिल्ममेकर प्रणय रेड्डी वांगा ने रिव्यूअर्स के सामने ऐसी चुनौती रख दी है, जिसने रिलीज से पहले ही कहानी में ट्विस्ट डाल दिया है.

विज्ञापन

फिल्मों में विलेन को चैलेंज देने वाले डायलॉग तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है. यहां सामने कोई हीरो-विलेन नहीं, बल्कि फिल्ममेकर और रिव्यूअर्स आमने-सामने हैं. रोमांचकम के खराब रिव्यू से नाराज फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय ने अब सीधे क्रिटिक्स को चैलेंज कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर रिव्यूअर्स ने उनकी फिल्म के साथ ऐसा किया है, तो अब भाई संदीप की मच-अवेटेड मूवी स्पिरिट के साथ भी करके दिखाएं. यानी मामला अब सिर्फ रिव्यू तक नहीं रहा, बात सीधे ‘चैलेंज एक्सेप्ट करो’ वाले मोड में पहुंच गई है.

विज्ञापन

संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय ने रिव्यूअर्स को दिया चैलेंज

संदीप रेड्डी वांगा के भाई और फिल्ममेकर प्रणय ने टैग तेलुगु संग बातचीत में रिव्यू करने को 'आसान काम' बताया, क्योंकि रिलीज होने वाली '90% फिल्में' या '10 में से 9 फिल्में' फ्लॉप हो जाती हैं और उन्हें 'रिव्यू करना आसान' होता है. उन्होंने कहा, "अगर आप प्रोडक्शन में जाते हैं, तो आपको समझ आता है कि लिखी हुई चीज को असल रूप देने के लिए डायरेक्टर कितनी मेहनत करता है. प्रोडक्शन के दौरान किस तरह की परेशानियां आती हैं."

View on Instagram

स्पिरिट को लेकर सीधे दे दिया चैलेंज

जब इंटरव्यू लेने वाले ने कहा कि रिव्यूअर्स इन चीजों को ध्यान में नहीं रखते और कई बार ऐसा लगता है कि वे फिल्म को ‘खत्म’ करने के इरादे से रिव्यू कर रहे हैं, तो प्रणय ने माना कि इस बहस का कोई अंत नहीं है. उन्होंने कहा कि इस मामले में वह ज्यादा कुछ नहीं कर सकते. बातचीत के दौरान प्रणय ने कहा कि चूंकि रोमांचकम एक छोटी फिल्म है, इसलिए कुछ लोग उसकी कमियां निकालने में जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं. उन्होंने इसी दौरान स्पिरिट का जिक्र करते हुए रिव्यूअर्स को खुला चैलेंज दे दिया. उन्होंने कहा, ''अगर कोई वाकई अपनी बात साबित करना चाहता है तो उसे स्पिरिट के रिलीज होने का इंतजार करना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि जब यह थियेटर्स में आएगी, तब देखा जाएगा कि फिल्म को लेकर क्या प्रतिक्रिया मिलती है.''

View on Instagram

होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या वह इसे एक तरह का चैलेंज मान रहे हैं, तो प्रणय ने हामी भर दी. उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर पूरा भरोसा है और वे Spirit को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं.

Spirit के बारे में

वहीं बात करें स्पिरिट की तो फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं. इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय और प्रभाकर रेड्डी वांगा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में प्रभास, तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय, कंचना और ऐश्वर्या देसाई अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण पर लगा ‘स्पिरिट’ की कहानी लीक करने का आरोप, प्रणय रेड्डी के इस दावे से मचा बवाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola