पटना मेट्रो: नवंबर तक रेडी हो जायेंगे 8 टनल, जानिए कब से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

पटना मेट्रो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Metro Update: पटना मेट्रो के निर्माण में तेजी ला दी गई है. ऐसे में आठ स्टेशनों तक टनल का निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा किया जाना है. इसके अलावा खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर से ट्रेन रुक सकेगी. मेट्रो के काम को लेकर अधिकारियों ने समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

Patna Metro Update: पटना मेट्रो निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी ने मेट्रो कार्य प्रगति की समीक्षा की. मेट्रो से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि दोनों कॉरिडोर में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है. खेमनीचक स्टेशन का काम अक्टूबर से नवंबर महीने तक पूरा होगा. इसके बाद भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच खेमनीचक में भी मेट्रो रुकने लगेगी.

विज्ञापन

अंडरग्राउंड स्टेशन बनने का काम शुरू

साथ ही मीठापुर में स्टेशन निर्माण पूरा होने के बाद अगली फेज में खेमनीचक से मीठापुर के लिए मेट्रो का परिचालन शुरू होगा. मलाही पकड़ी से पटना जंक्शन के बीच सभी अंडरग्राउंड स्टेशन और टनल बनाने का काम शुरू किया गया है. मोइनउल हक से राजेंद्र नगर तक टीबीएम ने टनल का काम पूरा किया है. जबकि इस दौरान सभी आठ स्टेशनों तक टनल का काम नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा.

5 स्टेशनों पर चल रही पटना मेट्रो

पटना मेट्रो अभी 5 स्टेशनों पर चल रही है. लेकिन रुकती 4 ही स्टेशनों पर है. इनमें आईएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ और मलाही पकड़ी शामिल है. ऐसे में जल्द ही खेमनीचक स्टेशन पर मेट्रो रुक सकेगी. जानकारी के मुताबिक, मलाही पकड़ी से पटना जंक्शन तक लगभग 8 किलोमीटर लंबे अंडरग्राउंड मेट्रो का निर्माण करीब 80 प्रतिशत तक पूरा हो गया है.

बेली रोड पर फेज वाइज होगा वन-वे

मेट्रो निर्माण को लेकर बेली रोड पर फेज वाइज वन-वे किया जायेगा. बेली रोड पर विद्युत भवन, विकास भवन सहित अन्य जगहों पर वन-वे निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. इसके आगे ट्रैफिक अधिकारियों संग बैठक कर निर्णय लिया जायेगा. बैठक के दौरान पटना मेट्रो परियोजना के हर एक सेक्शन और सभी निर्माण पैकेजों की समीक्षा की गई.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव: आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, BJP, RJD और जनसुराज ने झोंकी ताकत, जानिए क्या-क्या हुआ


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन