बांकीपुर उपचुनाव: आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, BJP, RJD और जनसुराज ने झोंकी ताकत, जानिए क्या-क्या हुआ

Updated:
विज्ञापन

बीजेपी और आरजेडी के रोड शो की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार का शोर आज शाम-शाम तक थम जाएगा. उपचुनाव को लेकर आखिरी समय में तीन प्रमुख दलों बीजेपी, आरजेडी और जन सुराज ने अपनी ताकत झोंकी. बांकीपुर विधानसभा के कई इलाकों में रोड शो कर वोट की अपील की गई.

विज्ञापन

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा और शाम 6 बजे तक वोट डाले जायेंगे. तीन अगस्त को मतों की गिनती की जायेगी. उस दिन दोपहर बाद तक रिजल्ट घोषित हो जाने की संभावना है. ऐसे में आज (मंगलवार) चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. बीजेपी, आरजेडी और जन सुराज के कैंडिडेट के लिए स्टार कैंपेनर शाम पांच बजे तक प्रचार का काम खत्म कर देंगे.

विज्ञापन

बीजेपी-आरजेडी का रोड शो

सोमवार को एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांकीपुर में रोड शो किया. जबकि राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पक्ष में राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रोड शो कर वोट मांगे. दूसरी तरफ, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अलग-अलग मुहल्लों में जाकर वोट मांगे.

'घर को भेदना आसान नहीं'

बीजेपी की बात करें तो, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में सोमवार को भव्य रोड शो और जनसभा की. उन्होंने लोगों से सहयोग मांगा. साथ ही मंच से विरोधियों को निशाने पर भी लिया.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बांकीपुर उनका घर है और उनके घर को भेदना इतना आसान नहीं. नितिन नवीन ने तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर को खुली चुनौती दी और कहा, इस बार के चुनाव में नया कीर्तिमान बनेगा. साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता का एक-एक वोट 30 तारीख को नीरज सिन्हा को मिलेगा.

पूर्व सीएम ने की अपील

एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो जारी कर भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को जिताने की अपील की. उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग और विश्वास से हमने दो दशकों में न्याय के साथ विकास की गति को धरातल पर उतारने का काम किया है. विकास की इस गति को बनाये रखने के लिए और विकसित बिहार के निश्चय को बनाये रखने के लिए आपका एक-एक वोट जरूरी है.

तेजस्वी यादव ने भी किया रोड शो

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में रोड शो किया. मीठापुर स्थित चुनावी कार्यालय से शुरू हुए रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए. जयप्रकाश नगर में आयोजित सभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि बांकीपुर की जनता बदलाव चाहती है.

उन्होंने आरोप लगाया कि देश और बिहार के युवाओं तथा छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ है, उससे लोगों में भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी है. उन्होंने दावा किया कि इसका असर बांकीपुर उपचुनाव में देखने को मिलेगा और वोटर्स भाजपा को जवाब देंगे. तेजस्वी यादव मंगलवार को भी रेखा गुप्ता के लिए कई इलाकों में रोड शो करेंगे.

प्रशांत किशोर ने भी मांगे वोट

बीजेपी और आरजेडी के साथ-साथ इस बार जन सुराज ने भी पूरी तैयारी कर ली है. जन सुराज के कैंडिडेट प्रशांत किशोर लगातार गली-मोहल्ले में घूम रहे हैं. इसके साथ ही खुद के लिए वोट की अपील कर रहे हैं. पटना से जुड़े कई मुद्दों को लेकर प्रशांत किशोर पिछले दिनों एक्टिव दिखे थे. छात्रों के आंदोलन का उन्होंने समर्थन किया. इसके अलावा बंटी यादव हत्याकांड को लेकर उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर सरकार को निशाने पर लिया था. इतना ही नहीं, भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद उनके परिजनों से भी मुलाकात की थी.

जनता किसका करेगी समर्थन?

बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण खाली हुई है. वह इस सीट से पांच बार विधायक चुने गए हैं. 2005 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद की प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 50 हजार से अधिक वोटों से हराया था. ऐसे में बांकीपुर की जनता इस बार किसका समर्थन करती है, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: बिहार से चलाई जायेंगी 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, श्रावणी मेले की शुरुआत से पहले श्रद्धालुओं को राहत, देखिए लिस्ट


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन