Video : सिर पर बैंडेज बांधकर संसद पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कहा- इन्होंने राहुल गांधी को पीटा

Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया संसद पप्पू यादव (Photo: PTI)

पूर्णिया संसद पप्पू यादव (Photo: PTI)

Video : संसद के मानसून सत्र के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर शेयर किया है. देखें वीडियो में क्या नजर आ रहा है.

विज्ञापन

Video : सिर पर ‘Justice’ लिखा हुआ बैंडेज बांधकर संसद पहुंचे पप्पू यादव ने छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई और न्याय की मांग का मुद्दा उठाया. उनका यह सांकेतिक प्रदर्शन संसद परिसर में चर्चा का विषय बन गया. इस दौरान पप्पू यादव ने सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि लोगों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और अब ऐसे तरीके अपनाए जा रहे हैं, जो पहले कश्मीर में देखने को मिलते थे.

पप्पू यादव ने सवाल किया कि क्या देश में हो रही घटनाएं किसी को दिखाई नहीं दे रहीं? उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया भर में सम्मान का प्रतीक मानी जाने वाली पगड़ी एक ऐसे व्यक्ति को पहनाई गई, जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. उन्होंने कहा कि क्या किसी कथित चोर को इतनी सम्मानित पगड़ी से सम्मानित किया जाना चाहिए? आखिर लोगों और विरोध करने वालों पर लाठियां क्यों चलाई जा रही हैं?


पप्पू यादव ने कहा, "मिथिला की पाग दुनिया के सबसे सम्मानित प्रतीकों में से एक है, लेकिन वही पाग धर्मेंद्र प्रधान जैसे भ्रष्टाचारी को पहनाई जा रही है. बिहार में लोगों पर जुल्म हो रहा है, राजस्थान में लाठियां चलाई जा रही हैं. कल गुजरात में भी पेपर चोरी हुई, लेकिन हम सब चुप हैं."

पप्पू यादव ने आगे कहा, "सरकार प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसा रही है. लड़कियों तक को नहीं छोड़ा गया. प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई नेताओं के साथ भी मारपीट की गई."

ये भी पढ़ें: Video : 'धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद' के नारों से गूंजा संसद परिसर, NDA सांसदों ने किया हीरो जैसा स्वागत

लोकसभा में हंगामा जारी

नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा मंगलवार (28 जुलाई) को भी लोकसभा में गूंजा. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सांसद गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले पर बयान देने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे. शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के महज पांच मिनट बाद ही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola