Video : 'धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद' के नारों से गूंजा संसद परिसर, NDA सांसदों ने किया हीरो जैसा स्वागत

Updated:
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान (Photo: ANI)

धर्मेंद्र प्रधान (Photo: ANI)

Video : संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार (27 जुलाई) को धर्मेंद्र प्रधान का संसद परिसर में NDA सांसदों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखें कैसे किया गया स्वागत.

विज्ञापन

Video :  सांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान को पारंपरिक पाग पहनाकर सम्मानित किया और फिर अपने साथ संसद भवन के अंदर लेकर गए. इस दौरान संसद परिसर में कुछ देर के लिए उत्साह और राजनीतिक एकजुटता का माहौल देखने को मिला. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर जारी किया है.

'धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद' के लगे नारे

NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में हुए विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान जब संसद पहुंचे. यहां NDA सांसदों ने उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया. बीजेपी सांसद पहले से ही मकर द्वार पर उनका इंतजार कर रहे थे. जैसे ही धर्मेंद्र प्रधान संसद परिसर पहुंचे, सांसदों ने उनका स्वागत किया. उन्हें पारंपरिक पाग पहनाकर सम्मानित किया और उनके साथ संसद भवन के अंदर तक गए. इस दौरान 'धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद' के नारे भी लगे, जिसके बाद विपक्षी सांसदों के साथ उनकी नोकझोंक भी देखने को मिली.


ये भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: संसद में गतिरोध खत्म करने का मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, विपक्ष की रणनीति पर वार

'शिक्षा चोरी' के नारे लगाए विपक्ष ने

धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत के तुरंत बाद विपक्ष ने भी संसद परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया. विपक्षी सांसद तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने 'शिक्षा चोरी' के नारे लगाए और आरोप लगाया कि सरकार ने देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर दिया है.

'छात्रों पर लाठी-गोली क्यों?' संसद के बाहर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कई विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया. उन्होंने 20 जुलाई को नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने का विरोध किया और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा. संसद के 'मकर द्वार' के पास हुए इस प्रदर्शन में विपक्षी सांसदों के हाथों में एक बड़ा बैनर था, जिस पर लिखा था- 'वोट चोरी, पेपर चोरी, चंदा चोरी'


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola