CJP Protest: 480 से ज्यादा पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट दिल्ली पुलिस के रडार पर

सीजेपी प्रदर्शन की तस्वीर (File Photo)
CJP Protests : दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर सख्ती शुरू कर दी है. पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक या गैरकानूनी पोस्ट हटाने के लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजे हैं. जांच के दौरान कुछ पोस्ट पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स से जुड़े होने की बात भी सामने आई है.
CJP Protests : पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई प्रदर्शन के दौरान और उसके बाद सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट, वीडियो और टिप्पणियों की जांच के बाद की जा रही है. अधिकारी यह देख रहे हैं कि कहीं किसी पोस्ट से कानून का उल्लंघन तो नहीं हुआ या उससे शांति व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका तो नहीं है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ''आपत्तिजनक और अवैध सामग्री को हटाना एक सतत प्रक्रिया है.''
एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने 480 से ज्यादा ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की है, जिनके बारे में दावा है कि उनका संबंध पाकिस्तान से है. पुलिस के अनुसार, ये अकाउंट प्रदर्शन से जुड़े फर्जी दावे, अफवाहें और डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने में सक्रिय थे.
पुलिस अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तान से संबंधित यही अकाउंट ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के दौरान भी एक्टिव थे. टीमें पाकिस्तान से संबंधित अकाउंट के ‘आईपी एड्रेस’ की भी जांच कर रही हैं."
किन्हें पुलिस भेज रही है नोटिस
पुलिस का कहना है कि उसकी टीमें ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर रही हैं, जिन्होंने कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा, गलत जानकारी या कानून का उल्लंघन करने वाली सामग्री पोस्ट की है. अधिकारियों के मुताबिक, हर वीडियो और पोस्ट की बारीकी से जांच की जा रही है. जो अकाउंट फर्जी खबरें, डीपफेक वीडियो या अन्य गैरकानूनी सामग्री शेयर करते पाए जा रहे हैं, उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Video : CJP आंदोलन की खोज मोहम्मद इरफान, राहुल गांधी भी मिलने पहुंचे
अधिकारी ने बताया कि पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम 24 घंटे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नजर रख रही है. टीम प्रदर्शन से जुड़े आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो और अन्य सामग्री की पहचान कर रही है. ऐसी सामग्री मिलने पर उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










